Terror Attack: आतंकी हमले की धमकी, NIA को मिले ई-मेल के बाद कई शहरों में अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Gujarat ATS arrested three ISIS linked terrorists
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मुंबई। Terror Attack: मुंबई से एक बड़ी खबर सामना आ रही है खबर है कि मुंबई में आंतकी हमले (Terror Attack) की धमकी दी गयी है। NIA को धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद देश के अलग-अलग शहरों को अलर्ट किया गया है। एनआईए ने इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को भी दी है। पुलिस और दूसरी एजेंसियां जांच में जुट गई हैं।

ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को दिया बड़ा झटका

सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक NIA की ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल आया जिसमें मुंबई में आतंकी हमले की धमकी दी गई है। ईमेल करने वाले ने खुद को तालिबानी बताया और दावा किया कि तालिबान संगठन के प्रमुख नेता सिराजुद्दीन हक्कानी के आदेश कर यह होने वाला है।

ये भी पढ़ें: अटारी बाजार में भोला खन्ना की अवैध बनी 50 दुकानों को लेकर ATP सुषमा को नोटिस

धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस को इसके बारे में बताया गया। फिलहाल, पुलिस और दूसरी एजेंसियां जांच कर रही हैं और ईमेल कहां से भेजा गया, इसका पता लगाने में जुटी हैं। वहीं, देश के अलग-अलग शहरों में अलर्ट जारी किया गया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *