Punjab News: पंजाबी में साइनबोर्ड नहीं लगाने वालों पर सख्त होगी सरकार, इस दिन के बाद होगी कार्रवाई

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार ने 21 फरवरी 2023 तक राज्य भर के सभी निजी और सरकारी भवनों पर पंजाबी भाषा में साइनबोर्ड (Punjabi Signboard) लगाने का आदेश जारी किया है। इसलिए राज्य सरकार ने पंजाबी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आखिरी अल्टीमेटम जारी किया है। ऐसा नहीं करने पर जुर्माना लगाया जाएगा और 21 फरवरी के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को दिया बड़ा झटका

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि सभी साइन बोर्ड के ऊपर पंजाबी भाषा में लिखा होना चाहिए। सीएम मान ने इस संबंध में आदेश जारी किया है, जिसके आधार पर सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों, सभी संभागों के आयुक्तों और प्रदेश के सभी विश्व विद्यालयों के सभी उपायुक्तों और कुलपतियों को पत्र जारी कर कहा है कि इस संबंध में तत्काल कार्रवाई शुरू की जाए।

ये भी पढ़ें: अटारी बाजार में भोला खन्ना की अवैध बनी 50 दुकानों को लेकर ATP सुषमा को नोटिस

ज्ञात हो कि सीएम मान ने पिछले साल नवंबर माह के दौरान अमृतसर में पंजाबी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए उठाए जाने वाले कदमों की घोषणा की थी। इसके साथ ही राज्य सरकार ने 21 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय भाषा दिवस मनाने के लिए उच्च शिक्षा एवं भाषा विभाग को नोडल विभाग नियुक्त किया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *