Punjab News: मान सरकार पंजाब की स्वच्छता प्रणाली को सुधारने के लिए साजो-समान की खरीद पर ख़र्च करेगी 7.77 करोड़ रुपए : डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर (Dr. Inderbir Singh Nijjar) ने बताया कि पंजाब सरकार ने लुधियाना शहर की सफ़ाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए साजो-सामान की सप्लाई पर लगभग 7.77 करोड़ रुपए ख़र्च करने का फ़ैसला किया है।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सहूलतें, साफ़-सुथरा और प्रदूषण रहित वातावरण मुहैया करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जिस कारण राज्य में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को दिया बड़ा झटका

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से 16 टन जीवीडब्लयू ट्रक चैसी पर जैटिंग-कम-सक्शन मशीनों के व्यापक संचालन और रख-रखाव के साथ-साथ निर्माण, सप्लाई और डिलीवरी पर लगभग 4.26 करोड़ रुपए ख़र्च किये जाएंगे।

ये भी पढ़ें: अटारी बाजार में भोला खन्ना की अवैध बनी 50 दुकानों को लेकर ATP सुषमा को नोटिस

इसी तरह, व्यापक संचालन और रख-रखाव के साथ 9 टन जीवीडब्ल्यू ट्रक चैसी पर जैटिंग-कम-सक्शन मशीनों के निर्माण, सप्लाई और डिलीवरी पर लगभग 2.86 करोड़ रुपए ख़र्च करने का फ़ैसला किया गया है। उन्होंने बताया कि इन जैटिंग और चूसने वाली/सक्शन मशीनों का सामर्थ्य 8000 और 4000 लीटर होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि खुदाई वाली मशीन की सप्लाई और डिलीवरी के लिए 65 लाख रुपए ख़र्च किये जाएंगे। मंत्री ने आगे कहा कि पंजाब सरकार राज्य के लोगों को साफ़-सुथरा वातावरण मुहैया करवाने के लिए लगातार प्रयत्नशील है जिससे राज्य के लोगों को गन्दगी और प्रदूषण के साथ फैलने वाली भयानक बीमारियों से बचाया जा सके।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *