Shri Guru Ravidas Ji Maharaj Prakash Parv: श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर जालंधर पहुंचे CM मान, विपक्षियों पर साधा निशाना

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Shri Guru Ravidas Ji Maharaj Prakash Parv: श्री गुरु रविदास महाराज के 646 वें प्रकाश पर्व पर जालंधर में श्री गुरु रविदास धाम बूटा मंडी से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर भगवंत मान (Bhagwant Mann) भी मौजूद रहे। सीएम भगवंत मान द्वारा शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखने से पहले वह गुरुद्वारा में नतमस्तक हुए और आशीर्वाद लिया।

सीएम द्वारा शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले गुरु रविदास धाम बूटा मंडी में नतमस्तक हुए और आशीर्वाद लिया। उसके बाद बाबू जगजीवन राम चौक बस्ती गुजां में स्टेज से श्रद्धालुओं को संबोधित करने के बाद शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में पादरी के घर से मिला 2 करोड़ कैश

मुख्य शोभायात्रा बूटा मंडी स्थित सतगुरु गुरु रविदास धाम से शुरू होकर गुरु रविदास चौक, नकोदर चौक, ज्योति चौक, पी.एन.बी. चौक, मिलाप चौक, शहीद भगत सिंह चौक, अड्डा होशियारपुर, माई हीरा गेट, पटेल चौक, सब्जी मंडी चौक, बस्ती अड्डा चौक से होती हुई सतगुरु रविदास धाम बूटा मंडी जालंधर पर समाप्त हुई।

इस मौके पर भगवंत मान ने लोगों से श्री गुरु रविदास जी के दिखाए रास्ते पर चलने की अपील की और समाज में फैली विभिन्न सामाजिक बुराइयों को जड़ से खत्म करने का आह्वान किया। इसी के साथ मान ने कांग्रेस और अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि पूर्व सरकारों ने राज्य को दोनों हाथों से लूटा है।

ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को दिया बड़ा झटका

उन्हीं की बदौलत आज पंजाब में कर्ज में डूबा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में माहौल ऐसा बन चुका है कि यहां गरीबों को अपने ही लूट रहे हैं। आज हर कोई कर्ज के बोझ में दब गया है। उन्होंने कहा कि लोगों से कहा कि वह विकास के कार्यों की सूची बना कर दें वह वादा करते हैं कि वह विकास करवाएंगे।

भगवंत मान ने कहा कि समाज के कमजोर और पिछड़े वर्ग के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए राज्य के स्कूलों को आधुनिक बुनियादी ढांचे और मानव संसाधन से लैस किया जा रहा है। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर ही गरीबी को दूर किया जा सकता है, जो नेता गरीबी हटाने का वादा करते हैं वह झूठ बोल रहे हैं।

VIDEO – बासी रोटी खाने का फायदा है या नुकसान? देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *