Punjab Water Regulation & Development Authority: भूजल के मूल्यांकन सम्बन्धी ज़ोनों के बारे जानकारी वेबसाइट पर जारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Water Regulation & Development Authority: पंजाब वाटर रैगुलेशन एंड डिवैल्पमैंट अथॉरिटी ने ‘‘पंजाब भूजल निकालने और संरक्षण निर्देश, 2023’’ को नोटीफायी किया है जो 1 फरवरी, 2023 से लागू हो गए हैं।

इस बात का प्रगटावा करते हुए अथॉरिटी के प्रवक्ता ने बताया कि नए दिशा-निर्देश भूजल को नियमित करने के इलावा उपयोगकर्ताओं को जल संरक्षण स्कीमों के द्वारा पानी के संरक्षण के लिए भी उत्साहित करते हैं।

अथॉरिटी राज्य सरकार के विभागों द्वारा लागू किए जाने वाले सार्वजनिक जल संरक्षण प्रोजेक्टों को भी फंड देगी। पी. डब्ल्यू. आर. डी. ए. भारत की पहली जल अथॉरिटी है जिसने जल संरक्षण के लिए छूट देने की प्रक्रिया को लागू किया है। उपभोक्ता अथॉरिटी की मंजूरी से जल संरक्षण योजना को यूनिट के अंदर या बाहर लागू करने का चयन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में पादरी के घर से मिला 2 करोड़ कैश

उपभोक्ता पानी के संरक्षण रियायत प्राप्त करने का हकदार होगा। हर घन मीटर (1000 लीटर) पानी के संरक्षण के लिए उपभोक्ता को 2.50 रुपए की छूट मिलेगी। एक यूनिट के लिए उपलब्ध अधिक से अधिक छूट इसके द्वारा निकाले जा रहे भूजल की मात्रा और उस ज़ोन पर निर्भर करेगी जिसमें यूनिट स्थित है।

अथॉरिटी द्वारा भूजल निकालने के खर्चों का प्रयोग अलग-अलग राज्यों के विभागों की सार्वजनिक जल संरक्षण योजनाओं जैसे कि सिंचाई के पानी को लाने और लेजाने की प्रक्रिया में सुधार के लिए प्रोजैक्ट में फंडिंग के लिए की जाएगी जिससे भूजल के रिचार्ज में सुधार करने के साथ-साथ नहरी पानी अधीन क्षेत्रफल को बढ़ाया जा सके।

ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को दिया बड़ा झटका

अथॉरिटी कृषि में पानी की बचत सम्बन्धी तकनीकों में तेज़ी लाने और लागूकरण की सुविधा देगा। इस मंतव्य के लिए राज्य में भूजल को बचाने के लिए संगरूर जिले में राज्य सरकार के साथ तालमेल करके पानी के संरक्षण के लिए एक पायलट प्रोजैक्ट शुरू किया गया है। यह प्रोजैक्ट जिले के 29 गाँवों के 1720 एकड़ के क्षेत्र को कवर करता है।

उपभोक्ताओं को पानी के संरक्षण के लिए अथॉरिटी की मंजूरी से उनकी इकाई के अंदर (जैसे कि बारिश के पानी के संरक्षण) और बाहर जल संरक्षण स्कीमों को लागूकरण करके जल संरक्षण सम्बन्धी छूट लेने के लिए उत्साहित किया जाता है। ज़मीनी पानी के मूल्यांकन सम्बन्धी ज़ोनों के लिए वैबसाईट https://pwrda.org पर पंजाब का नक्शा देखा जा सकता है।

VIDEO – बासी रोटी खाने का फायदा है या नुकसान? देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *