Railway Line Stolen – बिहार में पुल और टावर चोरी के बाद 2 KM पटरी चोरी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बिहार। Railway Line Stolen: बिहार में पुल और टावर चोरी के बाद अब रेल पटरी गायब हो गयी है। मामला समस्तीपुर रेल मंडल का है। बताया जाता है कि बिना किसी टेंडर के ही दो किलोमीटर रेल पटरी बेच दी गई। मामले के खुलासे के बाद रेलमंडल ने आनन-फानन में आरपीएफ के दो अधिकारी को निलंबित भी कर दिया है।

इसमें रेल मंडल के झंझारपुर आरपीएफ आउटपोस्ट प्रभारी श्रीनिवास के अलावा मधुबनी के जमादार मुकेश कुमार सिंह शामिल हैं। समस्तीपुर रेल मंडल के पंडौल स्टेशन से लोहट चीनी मिल के लिए रेलवे लाइन बिछाई गई थी। चीनी मिल लंबे समय से बंद होने के बाद इस लाइन को बंद कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें: पंजाब में रेत की नई कीमत तय, जाने क्या है नया भाव

रेलवे लाइन की पटरी को बिना ऑक्शन के आरपीएफ की मिलीभगत से स्क्रैप कारोबारी के हाथों बेचा जा रहा था।  कुछ माल पकड़ा भी गया जिसको लेकर दरभंगा आरपीएफ पोस्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कहा जा रहा है कि बेचे जा रहे इस स्क्रैप में पकड़े गए दोनों पुलिस पदाधिकारी का हाथ था।

ये भी पढ़ें: जालंधर में पादरी के घर से मिला 2 करोड़ कैश

इस मामले को लेकर बीते शुक्रवार की देर रात तक मंडल सुरक्षा आयुक्त एसके ए जानी के नेतृत्व में आरपीएफ के अलावा आरपीएफ की विजिलेंस, एसआईबी और सीआईबी की टीम मंथन करती रही।मीटिंग के बाद इस मामले में मंडल सुरक्षा आयुक्त ने जांच के लिए कमेटी का गठन किया है। रेलवे के मुताबिक, अधिकारियों की मिलीभगत से पटरी के कबाड़ को अवैध रूप से बेचा जा रहा था। 

होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों …

पंजाब में रेत की नई कीमत तय, CM भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *