Punjab News: मुख्यमंत्री ने इसरो के लिए चिप बनाने वाली अमृतसर स्कूल की छात्राओं का किया सम्मान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को अमृतसर के सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल ( लड़कियां) की छात्राओं को इसरो के लिए चिप बनाने पर सम्मानित किया। इस चिप को इसरो के उपग्रह में लगाया गया है। मुख्यमंत्री ने यहाँ माल रोड पर स्थित इस स्कूल की छात्राओं को इस उपलब्धि लिए बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में रेत की नई कीमत तय, जाने क्या है नया भाव

उन्होंने कहा कि इन छात्राओं की यह विलक्षण उपलब्धि भविष्य में अन्य विद्यार्थियों को भी ऐसी उपलब्धियों के लिए प्रेरित करेगी। भगवंत मान ने कहा कि यह पूरे राज्य के लिए बड़े मान वाली बात है। इससे यह बात फिर साबित हुई कि पंजाब के पास अथाह हुनर है, जिसको रचनात्मक दिशा में लाने की ज़रूरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस स्कूल की होनहार छात्राओं ने साबित कर दिया कि पंजाब के विद्यार्थियों में नवीनता और महारत की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर इन छात्राओं को सही प्लेटफार्म मिले तो वह किसी भी क्षेत्र में अपनी काबिलीयत का लोहा मनवा सकती हैं। इसी लिए पंजाब सरकार छात्राओं को उत्साहित करने के लिए हर संभव कोशिश करेगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में पादरी के घर से मिला 2 करोड़ कैश

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार ऐसी एक विनम्र सी कोशिश के अंतर्गत राज्य भर में ‘स्कूल आफ एमिनेंस’ का निर्माण कर रही है। मुख्यमंत्री ने आशा अभिव्यक्त की कि यह स्कूल विद्यार्थियों को उनकी रुचियों के मुताबिक भावी मुकाबलों के लिए तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों को अपने पसन्दीदा क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने में मदद मिलेगी और वह कान्वेंट से पढ़ते अपने साथियों का वैश्विक स्तर पर मुकाबला करने के योग्य होंगे।

पंजाब में रेत की नई कीमत तय, CM भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *