Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधरPunjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के सीनियर उपप्रधान राजेश थापा पर कातिलाना हमला हुआ है। हमला करने वाले पत्रकार राजेश थापा पर एक मामले में समझौते कराने का दबाव बना रहे थे, जिस पर राजेश थापा ने मना कर दिया था।

पत्रकार राजेश थापा ने बताया कि रिदम शर्मा नामक व्यक्ति एक केस के सिलसिले में समझौता करवाने का दबाव डाल रहा था। आज शाम को जब उन्होंने मना किया तो रिद्धिम शर्मा और कुछ अनजान लोगों ने उन पर कातिलाना हमला कर दिया।

घायल अवस्था में राजेश थापा को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पत्रकार राजेश थापा पर कातिलाना हमले की मीडिया क्लब के प्रधान शिंदरपाल सिंह चाहल, जनरल सेक्रेटरी महाबीर सेठ और चेयरमैन अमन मेहरा ने निंदा की है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किया जाय।

सिविल अस्पताल में घायल पत्रकार राजेश थापा – Rajesh Thapa (File Photo)

उधर प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र पाल और अन्य पत्रकारों ने पत्रकार राजेश थापा पर हुए कातिलाना हमले पर रोष प्रकट किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि आरोपियों को तत्काल काबू किया जाय।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *