Punjab News: पूर्व सीएम बेअंत सिंह के बेटे को सरकारी आवास खाली करने का आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह (Beant Singh) के बेटे को प्रशासन ने सरकारी आवास खाली करने का आदेश दिया है। एसडीएम संयम गर्ग ने ये आदेश जारी किए हैं। संपत्ति विभाग की टीम ने सेक्टर 5 स्थित कोठी नंबर 03/33 पर पहुंचकर कोठी में रहने वाले बेअंत सिंह पुत्र तेज प्रकाश सिंह को नोटिस दिया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में रेत की नई कीमत तय, जाने क्या है नया भाव

आपको बता दे कि यूटी हाउस अलॉटमेंट कमेटी इस सरकारी आवास का आवंटन पहले ही रद्द कर चुकी है। यह घर पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह को दिया गया था। कांग्रेस नेता बेअंत सिंह 1992 से 1995 तकपंजाब के मयुखमंत्री रहे है। वह एक आतंकी हमले में मारे गए थे। उनका परिवार अभी भी इसी सरकारी आवास में रह रहा था।

जब संपत्ति विभाग द्वारा सरकारी आवास खाली करने की कार्रवाई शुरू की गई तो बेअंत सिंह के पुत्र ने इस पर आपत्ति जताते हुए एसडीएम (मध्य) की अदालत में याचिका दायर की। मामले की सुनवाई के बाद एसडीएम संयम गर्ग ने तेज प्रकाश सिंह के नाम सेक्टर 5 के सरकारी मकान नंबर 03/33 को खाली करने का नोटिस जारी किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में पादरी के घर से मिला 2 करोड़ कैश

जिसके बाद एसडीएम के आदेश पर संपत्ति विभाग के उपनिरीक्षक रमेश कल्याण मंगलवार को विभाग की टीम के साथ घर पहुंचे और नोटिस दिया। एसडीएम ने आवास आवंटन समिति के सचिव व विशेष सचिव को इस सरकारी आवास को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू करने के भी निर्देश दिए हैं।

पंजाब में रेत की नई कीमत तय, CM भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *