Liquor Scam: पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व विधायक के बेटे को किया गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Liquor Scam: पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि ईडी (ED) ने दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मामले में पंजाब के शराब कारोबारी गौतम मल्होत्रा को गिरफ्तार किया है। बता दें कि गौतम मल्होत्रा पूर्व अकाली दल के विधायक दीप मल्होत्रा के बेटे हैं। सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक गौतम पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में पादरी के घर से मिला 2 करोड़ कैश

आपको बता दे कि गौतम मल्होत्रा शराब बनाने वाली बड़ी कंपनी ओएसिस ग्रुप के डायरेक्टर हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, गौतम को दिल्ली की कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां ईडी उन्हें हिरासत में लेने की मांग कर सकती है। बता दें कि गौतम पंजाब और अन्य क्षेत्रों में शराब के कारोबार से जुड़े हुए हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में रेत की नई कीमत तय, जाने क्या है नया भाव

इसी मामले में बुधवार को ये दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले सीबीआई ने हैदराबाद के चार्टर्ड अकाउंटेंट बुचिबाबू गोरांटला को गिरफ्तार किया था। ईडी मल्होत्रा को राउज एवेन्यू कोर्ट के समक्ष पेश करेगी और उनकी हिरासत की मांग करेगी। गौतम ईडी द्वारा आबकारी नीति घोटाला मामले में की गई अब तक की सातवीं गिरफ्तारी है।

पंजाब में रेत की नई कीमत तय, CM भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *