Turkey Earthquake: तुर्की में आए महाविनाशकारी भूकंप में राहत एवं बचाव कार्य हेतू NDRF वाराणसी उत्तर प्रदेश से टीम रवाना

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, उत्तर प्रदेश। Turkey Earthquake: तुर्की (Turkey) में आए महाविनाशकारी भूकंप में हजारों की संख्या में लोगों ने अपने जीवन को खोया है। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए विश्व के विभिन्न देशों ने अपना-अपना हाथ बढ़ाया है, जिसमें भारतवर्ष के प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राहत-बचाव ऑपरेशन के लिए एनडीआरएफ के बचाव कर्मी एवं चिकित्सा दलों को तुर्की भेजा गया है।

ये भी पढ़े: डॉलर की तुलना में रुपया शुरुआती कारोबार में हुआ मजबूत

उसी कड़ी आज वाराणसी से कमाडेंट श्री मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में प्रशिक्षित बचाव कर्मियों के 51सदस्यीय दल को प्रशिक्षित डॉग स्क्वायड और आधुनिक ख़ोज एवं बचाव के उपकरणों के साथ वाहिनी मुख्यालय चौकाघाट से एयरपोर्ट वाराणसी रवाना किया गया। इस विशेष दल का नेतृत्व अभिषेक कुमार राय डिप्टी कमाडेंट कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में रेत की नई कीमत तय, जाने क्या है नया भाव

मनोज कुमार शर्मा ने बताया की जरूरतमंदों को मदद करने के लिए 11 एनडीआरएफ वाराणसी की टीम को सभी प्रकार के राहत-बचाव के आधुनिक उपकरणों के साथ एयरपोर्ट वाराणसी से भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से दिल्ली भेजा गया, वहां से टीम को तुर्की के लिए आज शाम रवाना किया जाएगा।

होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों …



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *