Sacha Pyar Pane Ke Totke – मनचाहा प्यार पाने के लिए आज ही आजमाएं ये अचूक टोटके

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Sacha Pyar Pane Ke Totke – इस दुनिया में हर व्यक्ति सच्चा प्यार पाने की ख्वाहिश रखता है। कुछ लोग इसमें कामयाब भी होते हैं जबकि कुछ लोगों को इसमें निराशा ही हाथ लगती है। कहते हैं कि सच्चा प्यार किस्मत वालों को ही मिलता है। हम सभी को कभी न कभी किसी ना किसी से सच्चा प्यार जरूर होता है, ऐसे कुछ ही किस्मत वाले लोग होते हैं जो अपने प्यार को पाने में कामयाब रहते हैं।

हालांकि सबकी किस्मत एक जैसी नहीं होती। कई ऐसे भी लोग हैं जो अपने पूराने प्यार को पाने की इच्छा के कारण बेहद तनाव में रहते हैं। ऐसे में अब सच्चा प्यार (Sacha Pyar Pane Ke Achook Totke) पाने के लिए आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। आज हम आपको सच्चा प्यार पाने के कुछ ऐसे टोटकों (Love Life Ke Totke) के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आजमाने से आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

इन उपायों से मिलेगा सच्चा और अच्छा जीवनसाथी (Shukra Ke Upay)

किसी भी महीने में शुक्ल पक्ष के दौरान आने वाले शुक्रवार को राधा-कृष्ण के मंदिर में जाएं। वहां पर भगवान का दर्शन कर उन्हें माखन मिश्री का भोग लगाएं। उन्हें पान, सुपारी और बांसुरी भेट करें। इसके बाद कन्हैया से प्रार्थना करें कि वे आपको आपकी मंजिल तक पहुंचाए। ऐसा अगले 11 शुक्रवार तक करें। निश्चित रूप से आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।

ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह को प्रेम और विवाह का कारक ग्रह माना गया है। यदि यह ग्रह पूर्णतया अनुकूल हो जाए तो व्यक्ति को प्रेम के साथ-साथ समस्त भोग विलास भी प्राप्त हो सकते हैं। अतः शुक्रवार को सफेद वस्त्र धारण कर किसी शिव मंदिर में जाएं। वहां शिवलिंग के निकट एक आसन पर बैठकर शुक्र के मंत्र ‘ॐ शुं शुक्राय नमः’ का 16 हजार बार जप करें। ऐसा करने से सभी मनोरथ पूरे होंगे।

मनचाहा प्रेम पाने के लिए ज्योतिष में भगवान शिव की आराधना भी बताई गई है। इस उपाय में भगवान शिव की मां पार्वती सहित पूजा करें। पूजा के बाद उनसे अपने लिए योग्य वर देने की प्रार्थना करें। ऐसा लगातार 41 दिन तक करने से आपको एक अच्छा लाइफ पार्टनर मिल जाएगा।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *