Punjab Politics: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने घोषित की नई टीम, पढ़ें नाम

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Politics: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, संगठन महामंत्री श्रीमंथरी श्रीनिवासुलू से विचार-विमर्श के बाद भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष एस आर लद्दड़ द्वारा अपनी नई टीम की घोषणा कर दी गई है।

एस आर लद्दड़ द्वारा अपनी प्रादेशिक टीम के उपाध्यक्ष के पद डॉ. दीपक ज्योति, करमजीत सिंह जोश, पूर्ण चंद, निर्मल सिंह, अजय परोचा, विक्की रामपाल तथा प्रेम सिंह सफरी को नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़े : Personality Tips – मोबाइल फ़ोन पकड़ने के यह चार टिप्स खोल देंगे सारे राज़ …

महासचिव के पद पर मोहित भारद्वाज, बलविंदर सिंह लाडी तथा हरदीप सिंह गिल को तथा सचिव के पद पर सविंदर सिंह छज्ज्लवडी, नजाम सिंह बदीला, मोहन सभरवाल, सज्जन सभरवाल तथा अमनदीप सिंह भट्टी को नियुक्त किया गया है। प्रेस सचिव के पद पर जसवीर सिंह मेहराज तथा सह-परेश सचिव के पद पर जसपाल सिंह बौरिया को नियुक्त किया गया है।

कार्यालय सचिव एडवोकेट आर एल सुमन तथा कोषाध्यक्ष के पद पर जतिंदर कुमार को नियुक्त किया गया है। प्रवक्ता के पद पर संजीव अटवाल, सोनू संगर, सतपाल सिंह पखोके, जसबीर सिंह मेहता तथा एडवोकेट पुष्पिंदर गुरु को नियुक्त किया गया है। सोशल मीडिया इंचार्ज के पद पर सुनील कुमार भुम्बक को नियक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में रोशन सभरवाल, मुख्तयार सिंह, राजिंदर सिंह रोगला, सोनू दिनकर, चंद्रेश कॉल, बलराज बधन, कुलदीप सिंह सिधपुर, सुरजीत सिंह सिद्धू, सुश्री अंजना, बलविंदर पाल सिंह हैप्पी, संजीव लूथरा, जगदीश कुमार जस्सी, सूबेदार भोला सिंह हसनपुर, धर्म सिंह फौजी, मंजीत सिंह बुट्टर, मोहिंदर भगत तथा दलीप सिंह को नियुक्त किया गया है।

एस आर लद्दड़ ने इस अवसर पर कहा कि यह सभी पार्टी में लंबे समय से जुड़े हुए हैं और पार्टी द्वारा दिए गए कार्यों तथा संगठन द्वारा दी गई जिम्मेवारियों को बखूबी निभाते आए हैं और अब पार्टी ने इन्हें प्रदेश के अनुसूचित जाति मोर्चा में नई जिम्मेवारी सौंपी है। यह सभी अपने-अपने इलाकों में पार्टी के प्रचार-प्रसार हेतु पूरी निष्ठा व लग्न से कार्य करते हुए संगठन को और मजबूत करेंगे।

Video : अश्लील और एडिटेड वीडियो मामले में दीपक चौरसिया की बढ़ी मुश्किलें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *