Amritpal Singh Marriage – आखिर कौन हैं अमृतपाल सिंह की होने वाली पत्नी ? सारा कार्यक्रम रखा गया है सीक्रेट . ..

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Amritpal Singh Marriage – वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह विवाह के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। विवाह से संबंधित सारी जानकारी सीक्रेट रखी जा रही है, लेकिन फिर भी सूत्रों के हवाले से पता चला है कि उनका आनंद कारज जालंधर के फतेहपुर स्थित छठी पातशाही श्री हरगोबिंद साहिब जी की चरण स्पर्श धरती के ऐतिहासिक गुरुघर में कल होने जा रहा है।

Amritpal Singh Marriage, amritpal singh net worth, warish punjab de, amritpal singh, amritpal singh age, amritpal singh wife, and her education
Amritpal Singh (File Photo)

हालांकि गुरुघर में भी शादी की बुकिंग उनके नाम से नहीं है बल्कि किसी और के नाम से करवाई गई है। मिली जानकारी के मुताबिक लड़की एनआरआई है और यह शादी बेहद साधारण तरीके से हो रही है। अमृतपाल की शादी इंग्लैंड की रहने वाली किरणदीप कौर से होने जा रही है।

इस संबंध में अमृत पाल सिंह से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। उनके एक करीबी ने कहा कि यह निजी जिंदगी का मामला है, उसके बारे में कोई बात नहीं करेंगे। जिस लड़की के साथ अमृतपाल की शादी होने जा रही है, उनका परिवार जालंधर के गांव कुलारां का रहने वाला है। परिवार की अमृतपाल सिंह से पुरानी जान-पहचान है। फिलहाल लड़की इंग्लैंड में सेटल है और शादी समारोह के लिए इंग्लैंड से पंजाब आई है।

 



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *