Punjab News: पंजाब में स्पा सेंटर पर पुलिस की Raid, ऑनलाइन होती थी विदेशी लड़कियों की बुकिंग

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में आज दुगरी रोड लिबड़ा बस स्टैंड के पास एक स्पा सेंटर (Spa Center) पर छापेमारी की है। छापेमारी का पता चलते ही आसपास के की स्पा सेंटरों में भी हड़कंप मच गया। कई स्पा सेंटरों के मालिक अपने-अपने स्पा सेंटर बंद करके भाग गए। पुलिस ने वाइट हैवन स्पा सेंटर पर दबिश दी है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर का रिकार्ड चेक किया गया। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस ने कुछ लोगों को युवतियों के संग रंग-रलियां मनाते हुए काबू किया है। कुल कितनी लड़कियां और लड़के पकड़े हैं, अभी आधिकारिक रूप से पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी।

Police Raid In Ludhiana Spa Center
Police Raid In Ludhiana Spa Center

ऑनलाइन होती लड़कियों की बुकिंग

जानकारी के मुताबिक, लुधियाना के अलग-अलग थानों की पुलिस ने वाइट हैवन स्पा सेंटर पर रेड की। पुलिस को सूचना मिली थी कि ऑनलाइन लड़कियों की बुकिंग करके स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का काम किया जा रहा है। इलाके में रहने वाले लोगों ने भी पुलिस से इसकी शिकायत की थी। लोगों की शिकायत के बाद ही पुलिस ने स्पा सेंटर पर रेड की गई।

Punjab News
Punjab News

फोन कॉल पर होती ग्राहक से सेटिंग

सूत्रों के मुताबिक, पता चला है कि ग्राहक के साथ स्पा सेंटर का मैनेजर फोन पर ही ग्राहक से सेटिंग कर लेता था। ग्राहक को ऑनलाइन विदेशी लड़कियों की तस्वीरें भेज दी जाती थी। ग्राहक से स्पा सेंटर का मैनेजर एंट्री करीब 1 हजार रुपए लेता। रजिस्टर पर मैनेजर स्पा सर्विस लिखता था, लेकिन बंद कमरे में लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बोली लगती थी।

Punjab News
Punjab News

पुलिस ने स्पा सेंटर मैनेजर को भी पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है कि वह विदेशी लड़कियां कहां से मंगवाता है और शहर में किन जगहों पर वह लड़कियां सप्लाई होती है। स्पा सेंटर से काबू किए लोगों से भी पुलिस पूछताछ करेगी।

पुलिस ने डीवीआर कब्जे में लिया

थाना पीएयू के एसएचओ रजिंदर सिंह ने कहा कि रजिस्ट्रर चेक किया गया है। बाकी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने स्पा सेंटर में लगा डीवीआर कब्जे में ले लिया है।

मनीष सिसौदिया को कैसी मिली जमानत? देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *