Punjab News: पंजाब और चंडीगढ़ के पुलिस प्रमुखों ने की समन्वय बैठक, अपराधियों के खिलाफ लिया बड़ा फैसला

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) पंजाब गौरव यादव और डीजीपी केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ प्रवीर रंजन की संयुक्त अध्यक्षता अधीन पंजाब पुलिस और चंडीगढ़ पुलिस के दरमियान आज यहाँ पंजाब पुलिस मुख्यालय में समन्वय बैठक की गई, जिससे दोनों बलों के दरमियान बेहतर तालमेल को सुनिश्चित बनाया जा सके।

POLICE CHIEFS OF PUNJAB AND CHANDIGARH HOLD COORDINATION MEETING

यह भी पढ़े : Gold Price Today – महंगा हो सकता हैं सोना-चांदी, जानें कब मिलेगी सस्ती ज्वैलरी?

बैठक में एडीजीपी कानून और व्यवस्था, पंजाब अर्पित शुक्ला, इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) रोपड़ रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंडीगढ़ मनीषा चौधरी और एसएसपी एसएएस नगर सन्दीप गर्ग भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान पंजाब और चंडीगढ़ में सक्रिय गैंगस्टरों और अपराधियों के विरुद्ध रणनीति और कार्य-योजना तैयार करने के लिए विस्तृत चर्चा की गई।

दोनों बलों के दरमियान बेहतर तालमेल कायम रखने के लिए आंतरिक तंत्र विकसित करने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने प्रस्ताव दिया कि क्षेत्र में गैंगस्टरों की गतिविधियों के बारे में विचार-विमर्श करने के लिए पड़ोसी राज्यों के जि़ला पुलिस प्रमुखों और एसएसपीज़ के बीच तिमाही या द्विमासिक बैठकें आयोजित की जाएंगी, क्योंकि इन क्षेत्रों में होने वाली आपराधिक गतिविधियों और इसके तरीके समान हैं।

POLICE CHIEFS OF PUNJAB AND CHANDIGARH HOLD COORDINATION MEETING
ये भी पढ़ें: भाजपा ने अकाली दल को दिया बड़ा झटका

उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जानकारी साझा करने के लिए नवीनतम प्रौद्यौगिकी का प्रयोग करने की ज़रूरत पर भी ज़ोर दिया। उन्होंने एसएसपी मोहाली को ट्राईसिटी में अपराध के रुझान और कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में विचार-विमर्श करने के लिए एसएसपी चंडीगढ़ और डीसीपी पंचकुला के साथ नियमित बैठकें करने के भी निर्देश दिए।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच के अनुसार पंजाब को अपराध मुक्त राज्य बनाने के लिए दोनों बलों के दरमियान बेहतर तालमेल सुनिश्चित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *