Crime News: आतंकवादी लखबीर लंडा गैंग का बदमाश तोती और तीन गैंगस्टर जालंधर से गिरफ़्तार, भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़/जालंधर। Crime News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध जारी मुहिम के हिस्से के तौर पर पंजाब पुलिस ने कनाडा आधारित आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ लंडा के सहयोगी को उसके तीन साथियों समेत गिरफ़्तार करके उनके कब्जे से चार पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया है। यह जानकारी आज यहाँ डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ़्तार मुख्य दोषी की पहचान विजय कुमार उर्फ तोती निवासी गाँव भीखा नंगल, करतारपुर के तौर पर हुई है, जबकि उसके तीन साथियों की पहचान अमरदीप सिंह उर्फ पटवारी, सूरज सिंह और राहुल लहौच के तौर पर हुई है, जो जालंधर के रहने वाले हैं। सभी मुलजि़मों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और मुख्य मुलजि़म विजय उर्फ तोती नशों, ग़ैर-कानूनी हथियारों, अपहरण और फिरौती से सम्बन्धित 18 आपराधिक मामलों का सामना कर रहा है।

ये भी पढ़ें: भाजपा ने अकाली दल को दिया बड़ा झटका

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह जानकारी मिलने कि दोषी विजय अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर करतारपुर क्षेत्र में अपराध को अंजाम देने की साजिश रच रहा है, जालंधर ग्रामीण की पुलिस टीम ने तुरंत जालंधर के दुरगी क्षेत्र में ड्रेन के नज़दीक विशेष नाका लगाया और दो मोटरसाईकलों पर सवार चारों मुलजि़मों को सफलतापूर्वक गिरफ़्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों मोटरसाईकलों को कब्ज़े में ले लिया और मुलजि़मों के पास से चार पिस्तौल जिनमें 10 जि़दा कारतूसों समेत दो .32 बोर देसी पिस्तौल, दो जि़दा कारतूसों समेत एक 9 एम.एम. देसी पिस्तौल और 1 जि़दा कारतूस समेत .12 बोर देसी पिस्तौल शामिल हैं, बरामद किए हैं।

अगवा कर रिहाई के लिए 3 करोड़ रुपए की माँग की थी

इस सम्बन्धी और अधिक जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस.एस.पी.) जालंधर ग्रामीण ने बताया कि गिरफ़्तार किए गए दो मुलजि़म कपूरथला पुलिस को अपहरण करने के मामलों में भी वांछित थे, जिन्होंने कपूरथला जिले के गाँव गाजी गडाना के एक निवासी को अगवा करके उसकी रिहाई के लिए 3 करोड़ रुपए की माँग की थी।

यह मामला कपूरथला के थाना ढिल्लवां में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की सम्बन्धित धाराओं के अंतर्गत दर्ज किया गया था। गौरतलब है कि इस सम्बन्धित भारतीय दंड संहिता (आइपीसी) की धारा 379-बी, 386, 392 और 506 और आम्र्स एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत थाना करतारपुर में एफ.आई.आर. नं. 16 के अधीन नया मामला दर्ज किया गया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *