Punjab Politics: पंजाब भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह नैनीवाल ने घोषित की नई टीम, पढ़ें नाम

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Politics: भारतीय जनता पार्टी पंजाब (BJP Punjab) के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा तथा संगठन महामंत्री श्रीमंथरी श्रीनिवासुलू से विचार-विमर्श के बाद भाजपा किसान मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह नैनीवाल द्वारा अपनी नई प्रादेशिक टीम तथा प्रदेश कार्यकारी सदस्यों की घोषणा कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: भाजपा ने अकाली दल को दिया बड़ा झटका

दर्शन सिंह नैनीवाल द्वारा अपनी प्रादेशिक टीम के उपाध्यक्ष के पद जुगराज सिंह, जसपाल सिंह भंगु, नरिंदर पाल सिंह, गुरशंट सिंह, पूर्व विधायका सत्कार कौर गहरी, सतनाम सिंह बिट्टा तथा हरपाल सिंह को नियुक्त किया गया है। महासचिव के पद पर सतिंदर सिंह माकोवाल, पलविंदर सिंह तथा बोहड़ सिंह गिल को तथा सचिव के पद पर हरप्रीत सिंह सरपंच, मनोज कुमार जुनिजा, साहिब सिंह ढिल्लों, राम सिंह, रोहुल सिंह सिद्धू, जोरा सिंह बावा तथा गुरभेज सिंह को नियुक्त किया गया है।

प्रवक्ता के पद पर कुलदीप सिंह धालीवाल, कुलदीप सिंह काहलों, पूर्व डीटीओ गुरचरण सिंह, रणजीत सिंह गहलेवाल तथा जगजीत सिंह मिल्खा को नियुक्त किया गया है। प्रेस सचिव के पद पर एडवोकेट धनवंत सिंह विर्क तथा सोशल मीडिया इंचार्ज के पद पर जशनप्रीत सिंह तथा सह-सोशल इंचार्ज के पद पर देविंदर सिंह को नियुक्त किया गया है। कोषाध्यक्ष के पद पर चौधरी मनोज कुमार को नियुक्त किया गया है।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

इसके अतिरिक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में चाँद सिंह मान, सतपाल सिंह, जसवंत सिंह मान, करनपाल सिंह गोल्डी, डॉ. मनप्रीत सिंह, भगवान सिंह, शिव राज सिंह, बलकार सिंह सोहल, हरजिंदर सिंह हरिका, दर्शन सिंह धालीवाल, जसविंदर सिंह, सतनाम सिंह, निर्मलजीत सिंह, सतीश बावा, सुखवीर सिंह, गुरसेवक सिंह सेखों, परमजीत सिंह, गुरमुख सिंह, बलदेव सिंह, अमरिंदर सिंह गोल्डी, भूपिंदर सिंह राठौर, बलवंत सिंह गिल, जसविंदर सिंह, रघुवीर सिंह, नरिंदर सिंह, शाम लाल, रविंदर सिंह, रेशम सिंह, गुरशरण सिंह, जसविंदर सिंह जग्गी, हरचरण सिंह, कुलविंदर सिंह, नाजर सिंह, गुरबिंदर सिंह भट्टी तथा गुरदीप सिंह अमराला को नियुक्त किया गया है।

दर्शन सिंह नैनीवाल ने इस अवसर पर कहा कि यह सभी पार्टी में लंबे समय से जुड़े हुए हैं और पार्टी द्वारा दिए गए कार्यों तथा संगठन द्वारा दी गई जिम्मेवारियों को बखूबी निभाते आए हैं और अब पार्टी ने इन्हें प्रदेश के भाजपा किसान मोर्चा में नई जिम्मेवारी सौंपी है। यह सभी अपने-अपने इलाकों में पार्टी के प्रचार-प्रसार हेतु पूरी निष्ठा व लग्न से कार्य करते हुए संगठन को और मजबूत करेंगे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *