Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा ने गोपाल नगर पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का किया उद्घाटन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमन अरोड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता जिम्मी कालिया ने गोपाल नगर में पड़ते पार्क के अनुमानित 7 लाख से अधिक की लागत से किए जाने वाले सौंदर्यीकरण एवं पार्क को साथ-साथ बनाए जाने वाले फुटपाथ के कार्य का उद्घाटन किया।

ये भी पढ़ें: भाजपा ने अकाली दल को दिया बड़ा झटका

इस अवसर पर विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि पार्क को पहले से कहीं अधिक आकर्षक व भव्य बनाया जा रहा है। पार्क में टहलने के लिए फुट पाथ, बाउंड्रीवाल में प्लास्टर, पेंटिग, ग्रिल, गेट का निर्माण, लाइट, डस्टबिन और बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि हर भरा वातावरण करने के लिए यहां पर पौधारोपण होगा।

पार्क की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जाएगा। इससे न केवल शाम की घूमने आने वालों को एक जगह मिलेगी, बल्कि आसपास के बच्चों को भी इसका लाभ मिलेगा। खाली समय में बच्चे यहां मस्ती कर सकेंगे। बाउंड्रीवाल बनने के साथ पार्क सुरक्षित भी होगा। और विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में स्थित सभी पार्कों के सौंदर्यीकरण एवं सुधारीकरण के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

जालंधर के गोपाल नगर में पार्क के सौंदर्यीकरण का उदघाटन करने के बाद लोगों से बातचीत करते MLA रमन अरोड़ा व जिम्मी कालिया
ये भी पढ़ें: तंकवादी लखबीर लंडा गैंग का बदमाश तोती और तीन गैंगस्टर जालंधर से गिरफ़्तार

उन्होंने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में एक समान रूप से विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस मोके आप नेता जिम्मी शेखर कालिया, रोमी मक्कर, सुनील पासी, डॉ सोनू, पवन कुमार, इक़बाल सिंह, हेमराज कुमार, मास्टर चेतन, गुलशन अरोड़ा, गुरमेल सिंह, साहिल चोपड़ा, हैप्पी सिंह, अश्वनी वर्धवा, राजा, मोंटू, अट्टू इत्यादि उपस्थित थे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *