Suspended Licenses of Four Ielts Centers: डीसी की बड़ी कार्रवाई, 4 IELTS सैंटरों के लाइसेंस किए सस्पैंड

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, श्री मुक्तसर साहिब। Suspended Licenses of Four Ielts Centers: पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब के डीसी ने बड़ा एक्शन लिया है। जिला मजिस्ट्रेट विनीत कुमार ने मलोट रोड पर स्थित चार आइलेट्स सेंटरों बेटर चाइस इंस्टीट्यूट, कैंब्रिज इंडिया, ब्रिटिश नेविगेटर और न्यू ग्रे मैटर के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पैंड करने के आदेश जारी किए हैं।

जिला मजिस्ट्रेट विनीत कुमार ने बताया कि इनमें बेटर चाइस और ब्रिटिश नेविगेटर 13 नवंबर 2022 से लाइसेंस की अवधि समाप्त हो चुकी है। जबकि कैंब्रिज इंडिया 13 दिसंबर 2022 से अवधि समाप्त हुई है और न्यू ग्रे मैटर की अवधि 16 जनवरी 2023 से समाप्त हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: एयर एशिया को लगा बड़ा झटका, सरकार ने लगाया 20 लाख का जुर्माना

अवधि समाप्त होने के बावजूद इन लाइसेंसधारियों ने न तो लाइसेंस रिन्यू के लिए आवेदन किया और न ही लाइसेंस सरेंडर किया। उन्होंने बताया कि डीसी कार्यालय से आइलेट्स, कंसल्टेंसी और टिकट एजेंटों को पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट के तहत लाइसेंस जारी किए जाते हैं, जो पांच साल के लिए वैध होते हैं।

पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट के तहत लाइसेंस के रिन्यूवल के लिए एक आवेदन इसकी समाप्ति से दो महीने पहले जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय में जमा किया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित केंद्रों को निर्देश दिए कि वे 18 फरवरी तक अपने लाइसेंस को रिन्यू करने के लिए आवश्यक दस्तावेज डीसी कार्यालय में जमा करवाएं या फिर अपने लाइसेंस डीसी कार्यालय को समर्पण करें। ऐसा न करने की सूरत में उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा और लाइसेंस रिन्यू के लिए विचार नहीं किया जाएगा।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *