Vigilance Bureau: विजिलेंस ब्यूरो ने वन विभाग के सर्वेयर को 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Vigilance Bureau: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा राज्य में चलाई जा रही भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान एस.ए.एस. नगर स्थित पंजाब वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण विभाग के सर्वेयर मनजिंदर सिंह को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

एसएएस नगर जिले के सिंहपुरा गांव में उसके घर की तलाशी के दौरान विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने 1,04,200 रुपये की नकदी बरामद की है। उधर, इस मामले में अन्य व्यक्तियों/कर्मचारियों की संलिप्तता की पूछताछ के लिए जिला न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उक्त आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

ये भी पढ़ें: एयर एशिया को लगा बड़ा झटका, सरकार ने लगाया 20 लाख का जुर्माना

इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी कर्मचारी को तलवंडी साबो, जिला बठिंडा निवासी दिनकर सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता ब्यूरो से संपर्क किया और बताया कि उसने राम मंडी-तलवंडी साबो मुख्य मार्ग पर एक नया पेट्रोल पंप स्थापित करने के लिए नो ऑबेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) के लिए आवेदन किया है।

कथित आरोपी कर्मचारी ने यह प्रमाण पत्र देने के एवज में दो लाख रुपये की मांग की है। उसने यह भी बताया कि यह आरोपी इस काम के लिए उससे तीन लाख रुपये पहले ही ले चुका है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि उक्त शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी कर्मचारी को एसएएस नगर के फेज 7 की मार्केट में दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच

उन्होंने कहा कि इस संबंध में आरोपी कर्मचारी के खिलाफ सतर्कता ब्यूरो के एसएएस नगर सिथित फ्लाइंग स्क्वायड पंजाब के थाने में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मोहाली जिले के सिंहपुरा गांव में आरोपी के घर की तलाशी के दौरान विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने 1,04,200 रुपये नकद बरामद किये है। इस मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस रिमांड के दौरान इस मामले में अन्य व्यक्तियों/कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *