Accident News: हाईवे पर भयानक सड़क हादसा, तेज रफ्तार वैन ने 17 महिलाओं को कुचला

Daily Samvad
2 Min Read
Accident News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पुणे। Accident News: महाराष्ट्र के पुणे-नासिक हाईवे (Pune Nashik Highway) पर एक बड़ा सड़क हादसा होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि देर रात एक वैन ने 17 महिलाओं को कुचल दिया, जिससे 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वैन के कुचलने से 14 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। जिनका इलाज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: एयर एशिया को लगा बड़ा झटका, सरकार ने लगाया 20 लाख का जुर्माना

पुणे शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर शिरोली गांव के पास की यह घटना है। बताया जा रहा है कि ये सभी महिलाएं पुणे शहर से खाना बनाने के लिए खेड़ तालुका के शिरोली स्थित मंगल कार्यालय जा रही थीं। ये महिलाएं रात के समय के आसपास हाईवे को पार करती थीं। ये हादसा रात करीब 11 बजे पुणे से नासिक जाने वाली लेन पर हुआ।

सड़क पार करते समय एक वैन ने इन महिलाओं को टक्कर मार दी। महिलाओं को कुचलने के बाद वाहन चालक सड़क के डिवाइडर को तोड़कर वैन लेकर फरार हो गया। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। यह महिलाएं पुणे के अलग अलग हिस्सों से आई थी वह सभी एक साथ सड़क पार कर रही थी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *