Jalandhar News: जालंधर में कुबेर बिल्डर्स की अवैध कालोनी का निगम ने रोका काम, कालोनी कटवाने वाले आर्कीटैक्ट पर भी होगा एक्शन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) में नंगलशामां (Nangal Shamaan) इलाके में बिना लाइसैंस के काटी जा रही अवैध कालोनी का काम बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने रुकवा दिया। कुबेर बिल्डर्स (Kuber Builders) द्वारा करीब 5 एकड़ में बिना लाइसेंस के ही कालोनी काटी गई है। हैरानी की बात तो यह है कि एक आर्किटैक्ट भी इस अवैध कालोनी में शामिल है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

जानकारी के मुताबिक नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) के कमिश्नर गौतम जैन (Gautam Jain, IAS) के आदेश पर आज एटीपी सुखदेव वशिष्ठ और उनकी टीम ने दो अवैध कालोनियों का काम रुकवाया। पहली कालोनी 2 एकड़ में काटी गई है, जिसका काम एटीपी ने रुकवा दिया।

Jalandhar News: जालंधर में कुबेर बिल्डर्स की अवैध कालोनी का निगम ने रोका काम, कालोनी कटवाने वाले आर्कीटैक्ट पर भी होगा एक्शन

कुबेर बिल्डर्स द्वारा बिना लाइसैंस के काटी गई कालोनी

जबकि दूसरी कालोनी नंगल शामां में कुबेर बिल्डर्स द्वारा बिना लाइसैंस के काटी गई है। एटीपी सुखदेव वशिष्ठ के मुताबिक नंगलशामा में बिना लाइसेंस के विकसित हो रही इस अवैध कॉलोनी का काम दूसरी बार रोका गया है। इससे पहले भी निगम टीम ने इसका काम रोका था।

Jalandhar News: जालंधर में कुबेर बिल्डर्स की अवैध कालोनी का निगम ने रोका काम, कालोनी कटवाने वाले आर्कीटैक्ट पर भी होगा एक्शन

आर्किटैक्ट पर भी कार्रवाई की तैयारी

सूत्र बता रहे हैं कि एक आर्कीटैक्ट बिना लाइसैंस की कालोनियों को विकसित करवा रहा था। उक्त आर्कीटैक्ट के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। क्योंकि यह आर्किटैक्ट कुबेर बिल्डर्स की अवैध कालोनी का सारा काम काज देख रहा है। जिससे आर्किटैक्ट पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

कुबेर बिल्डर्स की अवैध कालोनी के खिलाफ एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *