Jalandhar News: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Gymkhana Club को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। पुलिस ने Gymkhana Club की मैनेजमेंट पर केस दर्ज किया है। डिविजन नंबर 4 की पुलिस ने यह केस आईपीसी की धारा 188, 3 ध्वनि प्रदूषण रूल्ज 2000 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने तेज आवाज में म्यूजिक बजाने पर जिमखाना क्लब के खिलाफ केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें: एयर एशिया को लगा बड़ा झटका, सरकार ने लगाया 20 लाख का जुर्माना

लेडीस जिमखाना क्लब ने देर रात को जिमखाना क्लब के लॉन में हस्बैंड ईव नामक कार्यक्रम किया था। कार्यक्रम दौरान सूफी गायक नवी इबादत अपनी टीम के साथ परफॉर्म कर रहे थे। रात 11 बजे से कुछ मिनट पहले पुलिसकर्मी कार्यक्रम बंद करवाने पहुंच गए। पुलिसकर्मियों का कहना था कि उन्हें डिप्टी कमिश्नर कार्यालय की ओर से निर्देश आए हैं कि देर रात डीजे बजने से क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण फैल रहा है।

क्लब के प्रबंधकों ने पुलिस वालों की बात को गंभीरता से नहीं लिया और अपना कार्यक्रम तेज म्यूजिक के साथ जारी रखा। पुलिस ने जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर पुलिस थाना डिवीजन नंबर 4 में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। जिसमें कानून की जानकारी होने पर पालना न करना, सरकारी कर्मचारी के कहने के बावजूद आदेश न मानना, ध्वनि प्रदूषण की धाराएं शामिल है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *