DIPS: भारत की कोकिला की याद में डिप्स कॉलेज में करवाई गई कविता प्रतियोगिता

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। DIPS: भारत की कोकिला यानि की सरोजिनी नायडू की जयंती पर उन्हें याद करते हुए डिप्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन रड़ा मोड़ में इंटर हाउस कविता गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हाँ मैं नारी हूं, औरत शब्द और शक्ति, नारी शक्ति, ना मानों तो कभी हार नहीं होती, कुड़िया दा सत्कार, सबसे आगे ना आदि विषयों पर कविताएं पेश की।

ये भी पढ़ें: एयर एशिया को लगा बड़ा झटका, सरकार ने लगाया 20 लाख का जुर्माना

टीचर्स ने छात्राओं को सरोजिनी नायडू के जीवन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह भारत की पहली महिला थी जिन्हें किसी राज्य की राज्यपाल बनाया गया था। इसके अतिरिक्त वह भारती राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष थी। यह देश की महान कवियित्री होने के साथ स्वतंत्रता सेनानी, गीतकार
भी थी।

प्रिंसिपल डॉ. ज्योति गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को सरहाना करते हुए कहा कि सभी ने कविता के माध्यम से बहुत ही सुंदर तरीके से अपने विचार पेश किए। इसमें महात्मा गांधी हाउस की अरमान कौर और कल्पना चावला हाउस की राजमिंदर कौर ने पहला, शहीद भगत सिंह हाउस की कविता ने दूसरा, जैसमीन
कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

उन्होंने कहा कि सरोजिनी नायडू एक सशक्त महिला की बहुत ही अच्छी उदाहरण है इसलिए हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। जिस तरह से स्वतंत्रता के लिए उन्होंने कई आंदोलनों में भाग लिया और महिलाओं के हको के लिए लड़ीं। उसी तरह हमें भी जीवन में खुद के लिए खड़े होकर लड़ना चाहिए और सफलता हासिल करनी चाहिए। सभी छात्राओ को सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया गया।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *