डेली संवाद, नई दिल्ली। BBC IT Raid: ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (BBC) के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर आयकर विभाग (IT) का सर्वे आज भी जारी है। आईटी की टीम 2012 से लेकर अब तक के खाते खंगाल रही है। बीबीसी ने अपने सभी ब्रॉडकास्ट जर्नलिस्ट को ऑफिस आने को कहा है। मंगलवार को जिन कर्मचारियों के कंप्यूटर नहीं जांचे गए थे, उन्हें भी दफ्तर बुलाया गया है।
ये भी पढ़ें: एयर एशिया को लगा बड़ा झटका, सरकार ने लगाया 20 लाख का जुर्माना
आयकर विभाग की यह कार्रवाई BBC द्वारा 2002 के गुजरात दंगों पर बनी डॉक्यूमेंट्री के बाद की जा रही है। जिसके कारण तरह तरह के सवाल उठ रहे है। इस बीच अमेरिका ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मंगलवार को कहा है कि उसे भारतीय कर अधिकारियों द्वारा दिल्ली में बीबीसी कार्यालय में कराए गए सर्वेक्षण अभियान की जानकारी है, लेकिन वह अभी निर्णय लेने की स्थिति में नहीं हैं।
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
आपको बता दे कि साल 2013 में जब हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के CM थे, तब उन्होंने BBC को लेकर बयान दिया था। उन्होंने BBC को सबसे अधिक भरोसेमंद माध्यम बताया था। अब ऐसा क्या हो गया कि BBC के डाक्यूमेंट्स खंगाले जा रहे है, BBC के दफ्तरों पर Raid डाली जा रही है क्या पीएम मोदी गुजरात दंगों पर बनी डॉक्यूमेंट्री से इतने बौखलाह गए है, क्या यह Raid 2002 के गुजरात दंगो पर डॉक्यूमेंट्री का कारण है?
VIDEO- जया किशोरी ने शादी को लेकर कर दिया बड़ा खुलासा







