Sania Mirza: सानिया मिर्जा अब टेनिस के बाद इसमें खेलती हुए आएंगी नजर, मिली बड़ी जिम्मेदारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Sania Mirza: दिग्गज भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) को मुंबई में 4 से 26 मार्च तक होने वाली महिला प्रीमियर लीग (WPL) के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का मेंटर बनाया गया है। इस बात की पुष्टि खुद आरसीबी ने सोशल मीडिया पर की है। छह ग्रैंड स्लैम जीतने वाली मिर्जा ने अपना आखिरी बड़ा टूर्नामेंट 2023 ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेला था। वह मिश्रित युगल स्पर्धा में रोहन बोपन्ना के साथ उपविजेता रहीं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

सानिया मिर्जा को महिला प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाइजी का मेंटोर नियुक्त किया गया है। मिर्जा, जो दुबई में अपना आखिरी टूर्नामेंट खेलने के लिए तैयार है, आरसीबी फ्रेंचाइजी का हिस्सा होंगी। यह कदम खिलाड़ियों के लिए बड़े पैमाने पर प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है। सानिया को क्रिकेट से प्यार है और उन्हें अक्सर कई क्रिकेट स्टेडियम में देखा गया है।

क्रिकेट लीग के लिए कुछ ही दिनों पहले बीसीसीआई ने मुंबई में ऑक्शन आयोजित किया था। ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर बड़ी-बड़ी बोलियां लगी। वहीं आरसीबी ने स्मृति मंधाना पर 3.4 करोड़ की सबसे बड़ी बोली लगाई। इसके अलावा एलिस पैरी, सोफी डिवाइन और मेगन शूट जैसी कई बेहतरीन इंटरनेशनल खिलाड़ियों को भी इस टीम ने ऑक्शन में खरीदा।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *