Job Offer For Weed Smokers: गांजा फूंकिये और पाइए 88 लाख की सैलरी, इस कंपनी ने निकाली गांजा फूंकने की नौकरी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 387 शब्द|📅 19 Feb 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Job Offer For Weed Smokers: बहुत सारी ऐसी कंपनियां है जो मामूली समझ में आने वाले काम करने के बदले लाखों-करोड़ों रुपए की जॉब ऑफर करती है। जैसे सबसे ज़्यादा सोने की नौकरी, बियर टेस्ट करने की नौकरी, वीडियो गेम खेलने की नौकरी लेकिन एक और कंपनी ने ऐसी नौकरी का ऑफर दिया है जिसे भारत के करोड़ों लोग करना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

ये नौकरी है ‘गांजा फूकने की नौकरी’। कंपनी ने खासतौर पर गंजेड़ियों के गजब का जॉब ऑफर दिया है। नौकरी के विज्ञापन के मुताबिक, आपको सिर्फ गांजा फूंकना है और इसके बदले में 88 लाख रुपये भारी-भरकम सैलरी भी मिलने वाली है। अब गंजेड़ियों ने इस नौकरी के लिए लाइन लगा दी है यानि कॉम्पटीशन यहां भी कम नहीं है।

यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू

सोशल मीडिया पर तो लोग इस नौकरी के बारे में सुनकर ही दंग हो रहे हैं लेकिन ये अजीबोगरीब जॉब ऑफर प्रोफेशनली गांजा पीने वालों के लिए निकाला गया है। जर्मनी की एक कंपनी ने कैनबिस सोम्मेलियर (Cannabis Sommelier) नाम के पोस्ट का विज्ञापन जारी किया है। इसके तहत उसे प्रोफेशनल स्मोकर चाहिए। सीईओ डेविड हेन ने बिल्ड को बताया कि हमें ऐसे व्यक्ति की तलाश है, जो ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, पुर्तगाल, मैसेडोनिया और डेनमार्क जैसे देशों के लिए हमारे प्रोडक्ट्स के मानकों की लगातार मॉनिटरिंग कर सके।

कर्मचारी को जर्मनी में भी डिलिवर्ड हुए मैटेरियल की क्वालिटी चेक करनी होगी। दिलचस्प बात ये है कि इस अजीबोगरीब जॉब ऑफर के लिए गंजेड़ियों ने एप्लीकेशन की झड़ी लगा दी है, लेकिन इसमें एक पेंच है। भाग्यशाली कर्मचारी को कैनबिस पेशेंट होना जरूरी है और उसके पास लाइसेंस हो ताकि वो जर्मनी में कानूनी रूप से गांजे का सेवन कर सके।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *