Life Mission Scam: ED की बड़ी कार्रवाई, सीएम के पूर्व प्रधान सचिव को किया गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, केरल। Life Mission Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर को ‘लाइफ मिशन’ परियोजना में विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम के कथित उल्लंघन के मामले में हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों ने बताया कि शिवशंकर से केंद्रीय जांच एजेंसी यहां पिछले तीन दिन से पूछताछ कर रही हैं और उन्हें मंगलवार रात को हिरासत में लिया गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

सूत्रों ने बताया कि उनकी हिरासत को जल्द की दर्ज किया जाएगा और पूर्व नौकरशाह को चिकित्सकीय जांच के बाद बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। शिवशंकर 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो गए थे। उन्हें इससे पहले यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) वाणिज्य दूतावास में राजनयिक सामान से जुड़े सोने की तस्करी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। ‘लाइफ मिशन परियोजना’ का उद्देश्य केरल के त्रिशूर जिले के वडक्कनचेरी में गरीबों के लिए आवास उपलब्ध कराना है।

सीबीआई (CBI) ने वडक्कनचेरी से तत्कालीन विधायक एवं कांग्रेस नेता अनिल अक्कारा की शिकायत पर 2020 में कोच्चि की एक अदालत में भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी और विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए), 2010 की धारा 35 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसमें कोच्चि स्थित ‘यूनिटेक बिल्डर’ के प्रबंध निदेशक संतोष एप्पन को पहले आरोपी और ‘साने वेंचर्स’ को दूसरे आरोपी के रूप में सूचीबद्ध किया गया था।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *