ICC Rankings: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, सभी प्रारूपों में बनी नंबर-1

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। ICC Rankings: रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने इतिहास रचा। टीम इंडिया आईसीसी रैंकिंग में तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में नंबर वन पर पहुंच गई। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब टीम इंडिया एक साथ तीनों फॉर्मेट में नंबर वन बनी हो। इससे पहले ‘मेन इन ब्‍ल्‍यू’ वनडे और टी20 इंटरनेशनल प्रारूप में शीर्ष स्‍थान पर काबिज थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

भारतीय क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका है जब राष्‍ट्रीय टीम तीनों प्रारूपों में एकसाथ शीर्ष पर काबिज हो। आईसीसी ने बुधवार 15 फरवरी 2023 को रैंकिंग अपडेट की। भारतीय क्रिकेट टीम को नागपुर टेस्ट में जीत का लाभ मिला और वह टेस्ट में भी नंबर वन बन गई। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम टेस्ट रैंकिंग में 2 नंबर पर थी।

नागपुर टेस्ट मैच में उतरने से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के 126 अंक थे जिसके बाद हार मिलने की वजह से उनके 111 अंक ही रह गए। वहीं भारतीय टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में लगातार दूसरी बार अपनी जगह बनाने के लिए कदम बढ़ा दिए हैं। जिसमें यदि वह इस टेस्ट सीरीज के बाकी बचे 3 मुकाबलों में से 2 को भी जीतने में कामयाब होती है तो टीम फाइनल में अपनी जगह को पक्की कर लेगी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *