Punjab News: मान सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सहूलतें, साफ़-सुथरा और प्रदूषण मुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए प्रयत्नशीलः डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सहूलतें, साफ़-सुथरा और प्रदूषण रहित वातावरण मुहैया करवाने के लिए लगातार प्रयत्नशील है।

इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि पंजाब सरकार ने जालंधर में सिवरेज, मैनहोलों की सफ़ाई सक्शन मशीनों के द्वारा करने और सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों और मुख्य पम्पिंग स्टेशनों के संचालन और रख-रखाव लिए लगभग 10.87 करोड़ रुपए ख़र्च करने का फ़ैसला लिया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

इस सम्बन्धी और ज्यादा जानकारी देते हुये स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि जैतेवाली, जालंधर में 25 एम. एल. डी सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट ( एसबीआर प्रौद्यौगिकी) और मुख्य पम्पिंग स्टेशनों के संचालन और रख-रखाव के लिए लगभग 3.92 करोड़ रुपए ख़र्च किए जाएंगे। इसी तरह उन्होंने बताया कि बम्बियांवाली, जालंधर में 10 एम. एल. डी सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसबीआर प्रौद्यौगिकी) और मुख्य पम्पिंग स्टेशन के संचालन और रख-रखाव पर लगभग 2.66 करोड़ रुपए ख़र्च किये जाएंगे।

कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि जालंधर के अलग-अलग ज़ोनों की सिवरेज लाईनों और मैनहोलों की सफ़ाई मशीनों के द्वारा करने पर भी लगभग 4.29 करोड़ रुपए ख़र्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्थानीय निकाय विभाग ने इस सम्बन्धी दफ़्तरी प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थानीय निकाय विभाग ने इन कामों के लिए ई-टैंडर पंजाब सरकार की वैबसाईट www.eproc.punjab.gov.in पर अपलोड कर दिए हैं।

यदि इन टैंडरों में किसी किस्म के संशोधन करने की ज़रूरत पड़ती है तो इसकी सारी जानकारी इसी वैबसाईट पर उपलब्ध करवाई जाएगी। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सहूलतें, साफ़-सुथरा और प्रदूषण रहित वातावरण मुहैया करवाने के लिए मुख्य प्राथमिकता दे रही है। उन्हांने विभाग के अधिकारियों को कामों की पारदर्शिता और गुणवत्ता को यकीनी बनाने के निर्देश दिए हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *