Indian Railway News – भारतीय रेलवे ने बजरंगबली को भेजा नोटिस, 7 दिन में खाली करें जमीन वरना…

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 411 शब्द|📅 17 Feb 2023

डेली संवाद, मध्य प्रदेश। Indian Railway News – क्या आपने कभी भगवान के नाम किसी विभाग द्वारा नोटिस जारी होते हुए देखा या सुना है? एमपी से एक अजोबोगरीब मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के सबलगढ़ कस्बे में रेलवे की जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए रेलवे ने बजरंगबली को ही नोटिस भेज दिया और 7 दिन के भीतर मंदिर खाली करने का आदेश तक दे डाला।

morena News, MP News, indian railway,notice to lord,notice to hanuman, bajrangbali, latest morena News, morena Headlines,morena hanuman mandir news, MP News in Hindi, Morena News in Hindi, मुरैना समाचार, मुरैना समाचार हिंदी में, नवीनतम मुरैना समाचार
Notice (File Photo)
ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

हालांकि जब रेलवे को इस गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने नोटिस वापस लेते हुए गलती को सुधारा, लेकिन तब तक रेलवे की इस बात को लेकर किरकिरी हो चुकी थी। दरअसल रेलवे ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बजरंग बली को ही नोटिस जारी कर दिया है। रेलवे का यह नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू

बता दें कि रेलवे ने 8 फरवरी को यह नोटिस जारी किया था। जिसमें बजरंग बली को संबोधित करते हुए 7 दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने या कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था। नोटिस में हनुमान जी को चेतावनी देते हुए कहा गया था कि अगर रेलवे ढांचा हटाने की कार्रवाई करता है तो इसका खर्च हनुमान जी को खुद उठाना पड़ेगा। इस नोटिस को मंदिर पर चस्पा किया गया था।

सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। रेलवे ने इस मामले में भूल स्वीकार की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेलवे ने इस मामले में गलती मानी है। उत्तर रेलवे (Northern Railway) के पीआर अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि भगवान हनुमान के नाम से नोटिस गलती से जारी हो गया है। गलती सामने आने के बाद सुधार कर लिया गया है। अब हनुमान मंदिर के पुजारी के नाम से नया नोटिस जारी किया गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *