Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम से 28 साल की लड़की हुई लापता, एक महिला की मौत, मचा कोहराम

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 607 शब्द|📅 17 Feb 2023

डेली संवाद, छतरपुर। Bageshwar Dham: छतरपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के पन्ना रोड स्थित बागेश्वर धाम में एक महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला किडनी की समस्या से पीड़ित थी। महिला अपने पति के साथ अर्जी लगाने पहुंची थी। पंडाल में लाइन में खड़े-खड़े वह अचानक गिर पड़ी और वहीं दम तोड़ दिया।

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम से 28 साल की लड़की हुई लापता, एक महिला की मौत, मचा कोहराम
बागेश्वर धाम में परिक्रमा के बाद 33 साल की नीलू सिंह की मौत हो गई, पति देवेंद्र सिंह को सांत्वना देता एक व्यक्ति।
यह भी पढ़ें: सुल्तानपुर में बड़ा रेल हादसा, आमने-सामने टकराई दो ट्रेने

जानकारी के मुताबिक 33 साल की महिला नीलू उर्फ नीलम अपने पति देवेंद्र सिंह के साथ उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के महाराजपुर से आई थी। पति देवेंद्र सिंह‎ ने बताया कि उसकी पत्नी लंबे समय‎ से बीमार थी। इससे निजात‎ पाने के लिए वह बागेश्वर धाम पहुंची थी। सुबह खाना खाया था। उसके बाद पंडाल में अर्जी के लिए लाइन में खड़ी हुई। इसी दौरान बेहोश हो गई। परिजन उसका शव यूपी अपने गृह ग्राम ले गए।

देवेंद्र ने बताया कि एक हफ्ते से प्रतिदिन यहां परिक्रमा कर रहे थे। पत्नी अच्छे से खाना-पीना कर रही थी। बुधवार को भी परिक्रमा लगाई थी। दरबार लगने वाला था। मैं भी पत्नी के साथ पहुंचा था। सुबह तक तो तबीयत ठीक थी। उसे दरबार में बिठाकर बाहर आया था। मैं परिक्रमा लगाकर भीतर गया तो देखा पत्नी की थोड़ी तबीयत नाजुक लग रही थी। ऐसा अक्सर हो जाया करता था। पहले भी ऐसी स्थिति कई बार बन चुकी थी।

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम से 28 साल की लड़की हुई लापता, एक महिला की मौत, मचा कोहराम
पति देवेंद्र सिंह‎ का आरोप है कि एम्बुलेंस वालों ने शव ले जाने में मदद नहीं की।
ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

देवेंद्र सिंह ने बताया, ‘पत्नी को बागेश्वर धाम से मिली भभूति दी ही थी कि पुलिसवाले आए और बोले- यहां से महिला को ले जाओ। गाड़ी में डालकर दो घंटे खेत की तरफ रखे रहा। फिर एम्बुलेंस से लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद एम्बुलेंस वाले भी छोड़कर चले गए। बोले- शव ले जाओ, जहां लेकर जाना है।

बीते 8 महीने से वह ठीक थी। आराम से खाना खाती थी, घूमती-फिरती थी। संन्यासी बाबा उसे ठीक करते थे। डॉक्टर भी अचंभा मानते थे कि वह कैसे ठीक रह रही है।’ उधर, थाना प्रभारी बमीठा परशुराम डाबर‎ ने बताया कि महिला का जिला अस्पताल में‎ पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति‎ साफ हो सकेगी।

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम से 28 साल की लड़की हुई लापता, एक महिला की मौत, मचा कोहराम
लापता युवती का नाम कुमारी नीरज मौर्य है। वह 12 फरवरी से लापता है। पुलिस उसे ढूंढने में लगी है।

28 साल की लड़की लापता

बागेश्वर धाम दरबार से 28 साल की एक लड़की के लापता हो जाने का मामला भी सामने आया है। लापता कुमारी नीरज मौर्य 12‎ फरवरी को पिता‎ ओमप्रकाश के साथ धाम पहुंची थी। उस दिन सुबह करीब 10‎ बजे के बाद वह कहीं नजर नहीं आई। पिता का कहना है कि वह प्रेत दरबार से गुम है। उन्होंने लोगों से मोबाइल नंबर 8955492438 या छतरपुर जिले के थाना बमीठा पर जानकारी देने के लिए कहा है।

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम से 28 साल की लड़की हुई लापता, एक महिला की मौत, मचा कोहराम
लापता लड़की के पिता ओमप्रकाश ने लोगों से जानकारी देने की अपील की।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *