Punjab News: स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को आर.टी.ए. कार्यालयों की निरंतर औचक निरीक्षण की हिदायत

Daily Samvad
3 Min Read
Laljit Singh Bhullar
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर  ने कुछ आर.टी.ए. (RTA) कार्यालयों में लोगों को परेशानी की शिकायतों का गंभीर नोटिस लेते हुए ऐसे कर्मचारियों को ऐसी हरकतों से बाज़ आने की हिदायत की है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार लोगों को निर्विघ्न, परेशानी मुक्त और पारदर्शी ढंग से सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह आम लोगों की सरकार है और लोगों को परेशान करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

कैबिनेट मंत्री ने विभाग के प्रमुख सचिव विकास गर्ग को निर्देश दिए कि आर.टी.ए. कार्यालयों में काम करवाने के लिए आने वाले लोगों की शिकायतों पर तुरंत विचार किया जाए और दोषी पाए गए कर्मचारियों की पहचान कर उनके विरुद्ध बनती विभागीय कार्यवाही की जाए। इसी तरह स. लालजीत सिंह भुल्लर ने स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर मौनीश कुमार को भी हिदायत की कि वह आर.टी.ए. कार्यालयों का निरंतर औचक निरीक्षण सुनिश्श्चित बनाएं।

कैबिनेट मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि उनको कई आर.टी.ए. कार्यालयों में लोगों को परेशान करने की खबरें मिली हैं। उन्होंने ऐसे कर्मचारियों को अपने काम में सुधार लाने के लिए सख़्त फटकार लगाई। परिवहन मंत्री ने कहा कि लोगों को भय और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देना मान सरकार की मुख्य प्राथमिकता है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *