Swara Bhasker Marriage: स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से रचाई शादी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 424 शब्द|📅 16 Feb 2023

डेली संवाद, मुंबई। Swara Bhasker Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने शादी कर ली है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के लीडर फहाद जिरार अहमद से शादी कर ली है। स्वरा भास्कर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर इस गुडन्यूज को सुनाया। साथ ही एक वीडियो शेयर किया जहां उन्होंने अपनी लवलाइफ के साथ साथ अपनी कोर्ट मैरिज की डेट को भी रिवील की।

Swara Bhasker Marriage: स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से रचाई शादी

स्वरा भास्कर के तमाम फैंस अचानक यूं उनकी शादी की खबरों को लेकर शॉक्ड हैं। स्‍वरा ने शादी इस साल की शुरुआत में 6 जनवरी को ही कर ली थी। स्‍वरा ने कुछ समय पहले अपनी और फहाद की एक तस्‍वीर सोशल मीड‍िया पर शेयर की थी, पर इस तस्‍वीर में दोनों के ही चेहरे नहीं द‍िख रहे थे। लेकिन अब स्‍वरा ने अपनी जनवरी हुई इस शादी का ऐलान कर द‍िया है।

https://www.instagram.com/reel/CouLeOhA8-d/?utm_source=ig_embed&ig_rid=a3cae9ac-915f-4dfa-bba7-4904791cc433

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है, उसको शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “कभी कभी आप किसी चीज को खुद से दूर तलाशते हैं, लेकिन वो चीज आप सबके पास ही होती है। हम प्यार की तलाश कर रहे थे, लेकिन पहले हम दोस्त बने। और फिर हम दोनों एक दूसरे को मिल गए। मेरे दिल में तु्म्हारा स्वागत है फहद अहमद है। ये अराजक है, लेकिन आपका है।” एक्ट्रेस ने आगे रेड हार्ट इमोजी भी ड्रॉप की है।

स्वरा भास्कर ने जिससे शादी की है वह समाजवादी पार्टी के नेता हैं। महाराष्ट्र सपा युवजन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। फहद, यूपी के बरेली के बहेड़ी क्षेत्र के रहने वाले हैं। बहुत ही मामूली घर से ताल्लुक रखते है।

Swara Bhasker Marriage: स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से रचाई शादी

मुस्लिम बंजारा जाति से आते हैं। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से इन्होंने पढ़ाई की है. अभी, टाटा इंस्टीट्यूट मुंबई में पीएचडी कर रहे हैं। सीएए एनआरसीसी आंदोलन के दौरान इनकी मुलाकात स्वरा भास्कर से हुई थी। फहद के पिता जर्रार अहमद कांग्रेस से जुड़े हुए हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *