AAP MLA Arrested: पंजाब में रिश्वत लेते AAP के MLA का PA गिरफ्तार, गाड़ी से 4 लाख बरामद

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 572 शब्द|📅 16 Feb 2023

डेली संवाद, बठिंडा। AAP MLA Arrested: पंजाब से बड़ी खबर है। पंजाब के बठिंडा से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमित रतन कोटफत्ता के PA को विजिलेंस ने 4 लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़ा है। कोटफत्ता भी बठिंडा के सर्किट हाउस पहुंचे थे। गांव घुद्दा की महिला सरपंच के पति से पंचायत का बिल पास करने के बदले विधायक के PA रेशम सिंह ने यह रिश्वत ली थी।

AAP MLA Arrested: पंजाब में रिश्वत लेते AAP के MLA का PA गिरफ्तार, गाड़ी से 4 लाख बरामद
Punjab AAP MLA Amit Ratan Kotfatt Arrest Vigilance Bureau
ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

विजिलेंस टीम ने ट्रैप कर अरेस्ट कर लिया। पैसे गाड़ी से बरामद हुए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक गांव घुद्दा की सरपंच सीमा रानी के पंचायत के पैसे और ग्रांट फंसी हुई थी। जिसको लेकर विधायक के PA रेशम सिंह ने उससे 4 लाख की रिश्वत मांगी थी। नियम के मुताबिक ब्लॉक डेवलपमेंट पंचायत अफसर यह राशि रिलीज करता था, लेकिन विधायक के कथित दबाव की वजह से वह पैसे नहीं दे रहा था।

जानकारी के मुताबिक PA रेशम सिंह ने रिश्वत की रकम लेकर गाड़ी में रख ली। उस वक्त विधायक कोटफत्ता गाड़ी से उतरकर कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। विजिलेंस ने DSP संदीप सिंह की अगुआई में यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी के दौरान PA रेशम सिंह ने भागने की भी कोशिश की। हालांकि उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद विधायक को भी टीम ने हिरासत में ले लिया। दोनों को सर्किट हाउस में बिठाकर पूछताछ की जा रही है।

सरपंच के पति ने बताया पूरा सच

सरपंच सीमा रानी के पति प्रितपाल कुमार ने कहा कि बीडीपीओ दफ्तर वाले हमें 4 साल से तंग कर रहे थे। हमने कभी इनको हिस्सा नहीं दिया था। इसके बाद हमने बठिंडा देहाती के विधायक अमित रतन कोटफत्ता को बताया। हमने काम करवा रखे हैं लेकिन रुपए पेंडिंग हैं।

AAP MLA Arrested: पंजाब में रिश्वत लेते AAP के MLA का PA गिरफ्तार, गाड़ी से 4 लाख बरामद
विधायक अमित रतन कोटफत्ता हिरासत में लेने के बाद अभी सर्किट हाउस में ही रखा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विधायक के पूछने पर बताया कि 25 लाख पेंडिंग हैं। दिवाली से पहले की बात है। इस पर विधायक ने पूछा कि हमें क्या दोगे?। हमने कहा कि आज तक किसी को पैसे नहीं दिए। विधायक ने कहा कि ऐसा नहीं है, पैसा रिलीज करवाना है, काम करना है। गांव में तेरी इज्जत बनवानी है। तू जो मर्जी आगे लगाना। मैंने कहा कि काम पर पैसे तो पूरे लगाएंगे और आपको अपनी जेब से दे देंगे।

इस पर विधायक ने 5 लाख में पूरी पेमेंट रिलीज करवाने का सौदा कर लिया। इसके बाद परेशान कर 7-8 लाख की पेमेंट करवा दी। अब पेमेंट आई तो इन्होंने कहा कि हमारे पैसे दो। हमने कहा कि अभी पूरे पैसे नहीं मिले तो इन्होंने कहा कि हमें तो अभी पैसे दो। आज इन्होंने मुझसे ही पैसे लिए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *