Punjab News: कैदी को ले जा रहे पुलिसकर्मियों के साथ हुआ बड़ा हादसा, 3 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) से अमृतसर पुलिस की गाड़ी पलटने की एक खबर सामने आई है। गाड़ी की हालत पूरी तरह से खराब हो गई है और आगे-पीछे का शीशा भी टूट गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

जानकारी के अनुसार ये हादसा लुधियाना के दुगरी पुल (Dugri Canal Bridge) पर घटा है। गाड़ी असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। गाड़ी की स्पीड इतनी तेज थी कि टकराने के बाद गाड़ी दूर जाकर गिर गई। गाड़ी के पीछे जो बाइक सवार आ रहा था वह भी बुरी तरह से जख्मी हो गया है।

वहां मौजूदा लोगों ने 2 पुलिस कर्मचारियों और कैदी को सुरक्षित बाहर निकाला। कैदी बुरी तरह से जख्मी हो गया, बल्कि पुलिस कर्मचारियों को हल्की चोटें हीं आई हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

दुगरी पुल पर कार का संतुलन बिगड़ा

पुलिस स्टेशन छेहरटा के एएसआई का कहना है कि नाबालिग कैदी को पुलिस शिमलापुरी में बाल सुधार केंद्र में छोड़ने के लिए लुधियाना की तरफ आ रही थी। थाना सदर की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस कर्मियों द्वारा शोर मचाने पर राहगीरों ने गाड़ी को सीधा किया और घायलों को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। नाबालिग विचाराधीन कैदी को गंभीर चोटें आने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कुबेर बिल्डर्स की अवैध कालोनी के खिलाफ एक्शन, देखें



















Leave a Comment