YouTube CEO: नील मोहन बने YouTube के नए CEO, जानिए इनके बारे में

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 347 शब्द|📅 17 Feb 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। YouTube CEO: भारतीय-अमेरिकी मूल के नील मोहन (Neal  Mohan) वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब (YouTube) के नए सीईओ (CEO) बनाए गए हैं। हाल ही में यूट्यूब के सीईओ पद से सुसान वोजिकी (Susan Wojcicki) ने अपना इस्तीफा दे दिया था।

अब उनकी जगह नील मोहन लेने वाले है। नील मोहन अभी तक अभी तक यूट्यूब के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर थे वे लंबे समय से सुसान वोजिकी के सहयोगी भी रहे हैं।

Susan Wojcicki File Photo
Susan Wojcicki File Photo
ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

नौ सालों तक यूट्यूब के सीईओ का पदभार संभलने के बाद सुसान वोजिकी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब इस पद को भारतीय-मूल के अमेरिकी नील मोहन (Neal Mohan) होंगे। सुसान ने एक पत्र लिखकर अपने इस्तीफे का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वे अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू करने जा रही है। वे अपनी फैमिली, हेल्थ और पर्सनल प्रोजेक्ट को लेकर नया काम शुरू करेंगी।

नील मोहन ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है। वे लंबे समय से सुसान वोजिकी के सहायक भी रहे हैं। 2007 में वे Google में शामिल हुए थे। वर्ष 2015 में मोहन यूट्यूब चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर के पद पर पहुंचे। नील मोहन ने यूट्यूब में कई बड़े बदलाव में भूमिका निभाई। उन्होंने शॉर्ट्स, म्यूजिक और सब्सक्रिप्शन पर खास ध्यान दिया। इससे पहले नील मोहन माइक्रोसॉफ्ट में काम कर चुके हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *