Google India Layoff: Google India ने अपने 450 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 356 शब्द|📅 17 Feb 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Google India Layoff: टेक्नोलॉजी सेक्टर की सबसे बड़ी दिग्गज कंपनी गूगल (Google) ने भारत में काम कर रहे अपने 453 कर्मचारियों को रातोंरात नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

Sundar Pichai File Photo, credit: google.com
Sundar Pichai File Photo, credit: google.com

यह कर्मचारी गूगल इंडिया के ऑफिस में कई अहम भूमिका निभा रहे थे। इस बारे में गूगल और अल्फाबेट (Alphabet) के सीईओ सुंदर पिचाई (CEO Sundar Pichai) ने निकाले गए कर्मचारियों को एक ई-मेल भी भेजा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

बिजनेस लाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में Google के लिए काम करने वाले 453 कर्मचारियों पर अचानक गाज गिरी है। रिपोर्ट में जानकारी दी है कि, जिन लोगों को टर्मिनेट किया है, उन्हें गूगल इंडिया के कंट्री हेड और वाइस प्रेसिडेंट संजय गुप्ता (Sanjay Gupta, Google India’s Country Head and Vice President) की तरफ से ई-मेल मिला है, जिसमें उन्हें टर्मिनेशन की सूचना दी मिली है।

हालांकि इस बात को लेकर संशय है कि 453 कर्मचारियों की छंटनी पहले से घोषित 12,000 कर्मचारियों की छंटनी का हिस्सा है या फिर ये छंटनी उससे अलग है। उस समय अल्फाबेट इंक के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) ने कहा कि कंपनी की वृद्धि धीमी होने के कारण नौकरी में कटौती की गई थी। पिचाई ने कहा था कि यदि स्पष्ट और निर्णायक रूप से और जल्दी फैसला नहीं करते हैं, तो हम समस्या को बढ़ा सकते हैं और इसे और भी बदतर बना सकते हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *