Passport Verification: पासपोर्ट बनवाने के इच्छुक लोगों के लिए बड़ी खबर, इतने दिन में होगा वेरिफिकेशन

Daily Samvad
2 Min Read
Passport
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 304 शब्द|📅 17 Feb 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Passport Verification: पासपोर्ट (Passport) बनवाने के इच्छुक लोगों के लिए एक नई सेवा शुरू की गई है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने mPassport Seva नाम की एक सुविधा शुरू की है। इसके तहत अब पासपोर्ट सत्यापन 5 दिन में ही पूरा हो जाएगा। पहले लोगों को वेरिफिकेशन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था लेकिन अब यह सुविधा एक हफ्ते से भी कम समय में आपका पासपोर्ट वेरिफिकेशन पूरा कर देगी।

Passport Verification: पासपोर्ट बनवाने के इच्छुक लोगों के लिए बड़ी खबर, इतने दिन में होगा वेरिफिकेशन

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

यह सुविधा ऑनलाइन होगी। हालांकि यह सुविधा दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए है। पहले इस सुविधा के लिए 15 दिन तक का इंतजार करना पड़ता था। इस सर्विस से दिल्ली में रहने वाले लोग अपने मोबाइल, कंप्यूटर और टैबलेट की मदद से पासपोर्ट वेरिफिकेशन कर सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, रोजाना करीब 2000 पासपोर्ट आवेदन आते हैं और जी-20 शिखर सम्मेलन भी होने वाला है। ऐसे में दिल्ली पुलिस के लिए यह एक अलग चुनौती होगी। इसे देखते हुए लोगों को लंबा इंतजार न करना पड़े, यह सुविधा शुरू की गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इससे लोगों का काम आसान होगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *