Jalandhar News: मीडिया क्लब के पदाधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल से की मुलाकात, प्रेस और पुलिस को-आर्डिनेशन को बेहतर बनाने पर हुई चर्चा 

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 271 शब्द|📅 17 Feb 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: खतरनाक गैंगस्टरों, ड्रग तस्करों के खिलाफ आपरेशन चलाने वाले जालंधर के पुलिस कमिश्नर आईपीएस कुलदीप सिंह चहल के साथ आज मीडिया क्लब के पदाधिकारियों ने मीटिंग की। मीटिंग के दौरान पुलिस कमिश्नर से शहर की कानून व्यवस्था पर चर्चा की गई। साथ ही उन्हें मीडिया क्लब की तरफ से सम्मानित भी किया गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल से मुलाकात के दौरान मीडिया क्लब के प्रधान शिंदरपाल सिंह चहल, चेयरमैन अमनदीप मेहरा, जनरल सैक्रेटरी महाबीर सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजिंदर सिंह ठाकुर, मुख्य सलाहकार विनय पाल सिंह, सचिव गुरप्रीत सिंह, पीआरओ दलबीर सिंह व पत्रकार हरबंस सिंह मौजूद रहे।

इस मौके पर पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल ने मीडिया क्लब रजि. के पदाधिकारियों को पूरा भरोसा दिया कि वे जालंधर शहर में शांति व्यवस्था बहाल करने और अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्ऱवाई होगी। उन्होंने पत्रकारों को आश्वासन दिया कि पत्रकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *