UP News: जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं 300 लोगों की समस्याएं, बोले- सबकी समस्या का निस्तारण सरकार की प्राथमिकता

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 444 शब्द|📅 19 Feb 2023

डेली संवाद, गोरखपुर। UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सभी को आश्वस्त किया सबकी समस्या का निस्तारण करना उनकी प्राथमिकता है और सभी के साथ न्याय किया जाएगा। लोगों की समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र लेकर उसे अधिकारियों की इस निर्देश के साथ हस्तगत किया कि समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित करें।

UP News: जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं 300 लोगों की समस्याएं, बोले- सबकी समस्या का निस्तारण सरकार की प्राथमिकता
गोरखनाथ मंदिर में जनता की समस्याओं को सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी ने एक एक कर सभी लोगों से मुलाकात की। इत्मीनान से उनकी बात सुनी और उनके प्रार्थना पत्र लिए। उन्होंने सभी को समस्या निस्तारण का भरोसा देते हुए कहा कि उनके रहते किसी की चिंता करने या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। सबकी समस्या पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी। जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कर शासन को भेजें। इलाज के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। लोगों को आश्वस्त किया कि धन के अभाव में किसी का इलाज बाधित नहीं होगा। जनता दर्शन में महिलाओं व अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की भी खासी भागीदारी रही। इस दौरान कुछ महिलाओं के साथ आए उनके बच्चों को सीएम योगी ने प्यार दुलारकर आशीर्वाद दिया। उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए चॉकलेट गिफ्ट किया।

UP News: जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं 300 लोगों की समस्याएं, बोले- सबकी समस्या का निस्तारण सरकार की प्राथमिकता
गोरखनाथ मंदिर में जनता की समस्याओं को सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी की पुकार पर दौड़े चले आए गोवंश

जनता दर्शन में जनसेवा से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में गोसेवा की। गोशाला में सीएम योगी ने जैसे ही नाम लेकर पुकारा, गोवंश उनके पास दौड़े चले आए। गोवंश उनके इतने समीप आ गए जैसे बच्चे अपने अभिभावक से लिपट जाते हैं। उन्होंने गोवंश को खूब दुलारा और अपने हाथों से गुड़ चना खिलाया।

Video: जालंधर लोकसभा उपचुनाव, क्या मायावती लड़ेंगी ?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *