Punjab News: पंजाब में दवाइयों के नाम पर हो रही लूट, सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 291 शब्द|📅 19 Feb 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने आज बताया कि दवाओं की अधिक कीमतों के कारण जनता की हो रही लूट का स्थायी समाधान ढूँढने के लिए पंजाब विधान सभा में कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और माहिरें की अहम मीटिंग 21 फरवरी को बुलाई गई है।

उन्होंने बताया कि जनता को पेश विभिन्न मामलों सम्बन्धी विचार-विमर्श की लड़ी के अंतर्गत इस ज्वलंत मसले पर यह विचार-चर्चा की जाएगी क्योंकि यह आम धारणा है कि दवाओं की उच्च एम.आर.पी. पर बिक्री के कारण जनता की लूट हो रही है और दवाएँ गरीबों की पहुँच से बाहर होती जा रही हैं, इसलिए लोक हित से जुड़ी इस समस्या का समाधान ढूँढना समय की मुख्य ज़रूरत है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

उन्होंने कहा कि जनता और सरकार के दरमियान कड़ी के तौर पर काम करते विधायक साहिबान को इस मामले सम्बन्धी जागरूक करने और इसके पुख़्ता हल के लिए योग्य कदम उठाने के मद्देनज़र यह मीटिंग बुलाई गई है ताकि विधायक इस लोक हित के मुद्दे पर सदन के अंदर सार्थक बहस कर सकें और जनता का सही मार्गदर्शन कर सकें।

Video: जालंधर लोकसभा उपचुनाव, क्या मायावती लड़ेंगी ???

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *