Punjab News: मान सरकार अमृतसर शहर के विकास कामों पर ख़र्च करेगी तकरीबन 11.46 करोड़ रुपए- डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 439 शब्द|📅 19 Feb 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सहूलतें, साफ़- सुथरा और प्रदूषण रहित वातावरण मुहैया करवाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। जिसके अंतर्गत राज्य में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से जी-20 के सम्बन्ध में शहर को सुंदर बनाने के लिए विकास कामों पर तकरीबन 11.46 करोड़ रुपए ख़र्च करने का फ़ैसला किया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

कैबिनेट मंत्री डॉ. निज्जर ने कहा है कि स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से अमृतसर शहर में स्ट्रीट लाईटें लगाने और बदलने के लिए तकरीबन 4.97 करोड़ रुपए ख़र्च किए जाएंगे। इसमें 5 सालों के समय के लिए स्ट्रीट लाईटों के संचालन और रख-रखाव का काम भी शामिल होगा।

उन्होंने आगे कहा कि तकरीबन 6.49 करोड़ रुपए की लागत के साथ अमृतसर शहर में ढप्पयी रोड को रेलवे क्रॉसिंग से गंदे नाले तक और कोट खालसा से बहुड़ी साहिब सड़क के तरफ़ इंटरलाकिंग टाईलें लगा कर सड़क को चौड़ा करने का काम किया जाएगा।

यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू

इसी तरह, वार्ड नंबर 28, 69, 74 और 83 की अलग-अलग गलियों में इंटरलाकिंग टाईलों लगाने, पार्कों के सौंदर्यीकरण के इलावा और भी विकास काम किए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से इन कामों के लिए दफ़्तरी प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय विभाग ने इन कामों के लिए ई-टैंडर पंजाब सरकार की वेबसाइट www.eproc.punjab.gov.in पर अपलोड कर दिए हैं। यदि इन टैंडरों में किसी किस्म के संशोधन करने की ज़रूरत पड़ती है तो इसकी सारी जानकारी इसी वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जाएगी।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को बुनियादी सहूलतें, साफ़-सुथरा और प्रदूषण रहित वातावरण मुहैया करवाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभाग के कामों में गुणवत्ता और पारदर्शिता यकीनी बनाई जाए।

Video: जालंधर लोकसभा उपचुनाव, क्या मायावती लड़ेंगी ???

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *