Punjab Politics: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कई कांग्रेसी नेताओं को ज्वाइन करवाया भाजपा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 355 शब्द|📅 20 Feb 2023

डेली संवाद, जालंधर। Punjab Politics: इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। खबर है कि पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के कई नेता आज भाजपा में शामिल हो गए है। इनमे कांग्रेस पूर्व पार्षद और कांग्रेस नेता विपन कुमार, कांग्रेस नेता मेजर सिंह, अकाली दल के सेठ सतपाल मल, आप नेता डॉ शिव दयाल माली, बसपा के नेता अनिल मिनिया, मनोज अग्रवाल, मॉडल टाउन मार्किट के प्रधान राजीव दुग्गल ने भाजपा ज्वाइन कर ली है।

इस मौके पर शेखावत ने कहा कि पंजाब में बीजेपी का परिवार लगातार बढ़ रहा है और लोग बीजेपी की सोच से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब भाजपा में लोगों की बढ़ती आमद से स्पष्ट है कि आगामी स्थानीय चुनावों में भाजपा की जीत होगी।

ये भी पढ़ें: OPS को लेकर जमकर बवाल, पुलिस ने मुलाजिमों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि भाजपा अब अकाली दल से किसी तरह का चुनावी समझौता नहीं करेगी। क्योंकि राजनीतिक गठबंधन के दौरान भाजपा अकाली दल से पहले भी कई बार धोखे का शिकार हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

इससे पहले भी जालंधर में आप पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया था, कांग्रेस के कई पूर्व नेताओं ने आप ज्वाइन कर ली थी। आज के इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व विधायक केडी भंडारी, भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, मनोरंजन कालिया, सुभाष शर्मा, जीवन गुप्ता आदि मौजूद थे।

Video: ਹਰੇ-ਭਰੇ ਦਰੱਖਤਾਂ ਦਾ ਕਤਲ ! ਪਾਰਕ ਦੀ ਜ਼ਮੀਨ ਹੜੱਪਣ ਦੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *