ED Raid: कांग्रेस नेताओं के घर ED का छापा, CM बोले- ‘हम लड़ेंगे और जीतेंगे’

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 393 शब्द|📅 20 Feb 2023

डेली संवाद, छत्तीसगढ़। ED Raid: छत्तीसगढ़ में ईडी (Enforcement Directorate) की एक बार फिर बड़ी दबिश हुई है। इस बार कांग्रेस (Congress) के कई नेताओं के घर ईडी की टीम पहुंची है। भिलाई (Bhilai) से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav) के घर ED की जांच पड़ताल चल रही है।

ED Raid: कांग्रेस नेताओं के घर ED का छापा, CM बोले- 'हम लड़ेंगे और जीतेंगे'

इसके अलावा रायपुर में श्रम कर्मकार कल्याण मंडल (Labor Workers Welfare Board) के सन्नी अग्रवाल (Sunny Aggarwal) के घर भी ईडी के अफसर पहुंचे है। बताया जा रहा है की आधे दर्जन कांग्रेस के बड़े नेताओं के घर ईडी ने रेड (Raid) मारी है दरअसल सोमवार सुबह ईडी की कई अलग अलग टीम ने रायपुर दुर्ग जिले में कांग्रेस नेताओं के यहां पहुंची है।

ये भी पढ़ें: OPS को लेकर जमकर बवाल, पुलिस ने मुलाजिमों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

सुबह से लगातार ईडी की छानबीन चल रही है। इससे पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है। क्योंकि पिछले साल अक्टूबर महीने से छत्तीसगढ़ में ईडी की रेड चल रही है। इसके बाद से लगातार ईडी की टीम कोयला ट्रांसपोर्टिंग (Coal Transporting) में गड़बड़ी के मामले में रेड मार रही है। पहले प्रशासन और कारोबारियों के यहां ईडी ने दबिश दी थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

अब कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेताओं के यहां ईडी ने दबिश दी है। वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं के घर ED के छापे को लेकर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भाजपा और पीएम मोदी को आड़ हाथ लिया। उन्होंने कहा कि प्रतिशोध और उत्पीड़न की राजनीति की मिसाल आज सुबह रायपुर में देखने को मिली। उन्होंने कहा, ”छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी का अधिवेशन होने वाला है और उससे ठीक 3 दिन पहले ED के छापे पड़े हैं”।

Video: ਹਰੇ-ਭਰੇ ਦਰੱਖਤਾਂ ਦਾ ਕਤਲ ! ਪਾਰਕ ਦੀ ਜ਼ਮੀਨ ਹੜੱਪਣ ਦੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *