Punjab Youth Congress Election: पंजाब में कांग्रेस युथ के चुनाव की घोषणा, 25 फरवरी तक भरे जाएंगे नामांकन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 358 शब्द|📅 20 Feb 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Youth Congress Election: पंजाब में यूथ कांग्रेस के चुनाव (Punjab Youth Congress Election) का ऐलान हो गया है। इन चुनावों के लिए ऑनलाइन वोटिंग 10 मार्च से 10 अप्रैल तक होगी। ऐसा पहली बार होगा जब ऑनलाइन वोटिंग होगा है। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि अप्रैल माह में नई कार्यकारिणी की घोषणा हो सकती है।

नतीजे आने से पहले मौजूदा टीमें अपने स्तर पर संगठन की गतिविधियों को जारी रखेंगी। पंजाब के प्रधान बरिंदर सिंह ढिल्लों ने कल चंडीगढ़ मुख्यालय में बैठक कर 23 जिलाध्यक्षों और 117 विधानसभा अध्यक्षों और अन्य पदों के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा की।

ये भी पढ़ें: OPS को लेकर जमकर बवाल, पुलिस ने मुलाजिमों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

हांडा ने कहा कि अगर चुनाव को लेकर किसी को आपत्ति है तो वह 20 फरवरी से 26 फरवरी तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। नामांकन पत्रों की जांच 27 फरवरी से 2 मार्च तक होगी। उम्मीदवारों के नामों की घोषणा 2 मार्च को की जाएगी। बताया जा रहा है कि प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के बाद 10 मार्च से 10 अप्रैल तक मतदान होगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

इन तारीखों में उम्मीदवारों को भारतीय युवा कांग्रेस की साइट पर ऑनलाइन सदस्यता फॉर्म भरना होगा।मतदाता को सदस्यता फार्म भरने के साथ-साथ प्रत्याशी को ऑन स्पॉट वोट भी ऑनलाइन करना होगा। इसलिए प्रति सदस्यता शुल्क 50 रुपये निर्धारित किया गया है। बताया जा रहा है कि सदस्यता और मतदान का समय बढ़ाया जा सकता है।

Video: ਹਰੇ-ਭਰੇ ਦਰੱਖਤਾਂ ਦਾ ਕਤਲ ! ਪਾਰਕ ਦੀ ਜ਼ਮੀਨ ਹੜੱਪਣ ਦੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *