Cryptocurrency: Bitcoin हुआ 24,000 डॉलर के पार, अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज में तेजी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 338 शब्द|📅 20 Feb 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Cryptocurrency: मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस बढ़कर 24,256 डॉलर पर पहुंच गया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि मार्च की शुरुआत में होने वाली अमेरिका की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की मीटिंग से इनवेस्टर्स को फायदा हो सकता है। वीकेंड पर बिटकॉइन की वैल्यू 412 डॉलर बढ़ी है।

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में भी पिछले कुछ दिनों में तेजी आई है। हालांकि, सोमवार को इसमें मामूली गिरावट थी। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, Ether का प्राइस 1,682 डॉलर पर था। इसके अलावा स्टेबलकॉइन्स Tether, USD Coin, Ripple और Binance USD और Avalanche, Cardano, Polygon और Litecoin के प्राइस कुछ घटे हैं।

ये भी पढ़ें: OPS को लेकर जमकर बवाल, पुलिस ने मुलाजिमों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

तेजी वाले ऑल्टकॉइन्स में Binance Coin, Solana, Tron, Uniswap, Monero और Near Protocol शामिल थे। क्रिप्टो फर्म Mudrex के CEO और को-फाउंडर, Edul Patel ने Gadgets 360 को बताया कि बिटकॉइन का अगला रेजिस्टेंस लेवल 31,000 डॉलर पर हो सकता है। उन्होंने कहा, “मार्केट में बायर्स सक्रिय हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

अगर वे बिटकॉइन को 25,250 डॉलर तक ले जाते हैं तो इसका अगला रेजिस्टेंस लेवल 31,000 डॉलर का हो सकता है। Ether अपने 1,700 डॉलर के रेजिस्टेंस लेवल के निकट कारोबार कर रहा है। इस लेवल से ऊपर जाने पर इसमें तेजी आ सकती है।”

Video: ਹਰੇ-ਭਰੇ ਦਰੱਖਤਾਂ ਦਾ ਕਤਲ ! ਪਾਰਕ ਦੀ ਜ਼ਮੀਨ ਹੜੱਪਣ ਦੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *