Punjabi Language Signboard: पंजाबी भाषा में साइनबोर्ड लिखने का आज आखिरी दिन, नहीं तो लगेगा जुर्माना

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 326 शब्द|📅 21 Feb 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjabi Language Signboard: साइन बोर्ड के ऊपर पंजाबी भाषा (Punjabi Language Signboard) लिखने और आधिकारिक वेबसाइट का डेटा पंजाबी भाषा में अपलोड करने का आज आखिरी दिन है। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर भाषा विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है।

विभाग के अनुसार उल्लंघन करने वालों को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस के बाद 500 रुपये से 5 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है। जुर्माना कब से शुरू होगा इस पर फैसला आज पंजाब कैबिनेट की बैठक में लिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: OPS को लेकर जमकर बवाल, पुलिस ने मुलाजिमों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने 5 दिसंबर को 21 फरवरी तक सभी साइन बोर्ड पंजाबी में लिखने का आदेश जारी किया था। डायरेक्टर भाषा विभाग वीरपाल कौर ने कहा कि 21 फरवरी के बाद नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि पंजाबी और अन्य भाषा शिक्षा (संशोधन) विधेयक 2021 नवंबर 2021 में पारित हो चुका है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

विधेयक के अनुसार, 21 फरवरी के बाद सबसे पहले उल्लंघन करने वालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। बाद में पहली बार 500 रुपये, दूसरी बार 2,000 रुपये और तीसरी बार 5,000 रुपये का जुर्माना होगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *