Dadasaheb Phalke Awards 2023: ‘द कश्मीर फाइल्स’ को मिला बेस्ट फिल्म का अवार्ड, देखें विनर्स की लिस्ट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 423 शब्द|📅 21 Feb 2023

डेली संवाद, मुंबई। Dadasaheb Phalke Awards 2023: दादा साहेब फाल्के पुरस्कार (Dadasaheb Phalke Awards) की घोषणा हो चुकी है। जिसमें बीते साल आई फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) ने बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड (Best Film Award) अपने नाम किया है।

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए थे। विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म को बेस्ट मूवी मिलनी खुशखबरी ट्विटर पर शेयर कर दी है। इसके साथ ही आलिया इसमें आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला है।

ये भी पढ़ें: OPS को लेकर जमकर बवाल, पुलिस ने मुलाजिमों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

इसके साथ ही रणबीर कपूर को ब्रह्मास्त्र के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला है। कांतारा’ फेम ऋषभ शेट्टी को बेस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर चुना गया। वरुण धवन को भेड़िया फिल्म के लिए क्रिटिक्स बेस्ट अवॉर्ड दिया गया। रेखा को फिल्म इंडस्ट्री में उनके योदगान के लिए सम्मानित किया गया।

दादा साहब फाल्के अवॉर्ड की पूरी लिस्ट (Dadasaheb Phalke Awards 2023, Winner List)

सर्वश्रेष्ठ फिल्म – द कश्मीर फाइल्स
फिल्म ऑफ द ईयर – आरआरआर
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – रणबीर कपूर (ब्रह्मास्त्र)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – आलिया भट्ट (गंगूभाई काठियावाड़ी)
क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर- वरुण धवन (भेड़िया)
क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस- विद्या बालन (जलसा)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- आर बाल्की (चुप)
बेस्ट सिनेमैटोग्राफर- पीएस विनोद (विक्रम वेधा)
मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर – ऋषभ शेट्टी (कंटारा)
सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – मनीष पॉल (जुगजग जीयो)

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

प्लेबैक सिंगर (मेल)- सचेत टंडन (मैय्या मैनु-जर्सी)
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका (महिला) – नीति मोहन (मेरी जान – गंगूभाई कठियावाड़ी)
सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज – रुद्र: द एज ऑफ़ डार्कनेस (हिंदी)
मोस्ट वर्सटाइल एक्टर- अनुपम खेर (द कश्मीर फाइल्स)
श्रेष्ठ टेलीविजन सीरीज – अनुपमा
टेलीविज़न सीरीज़ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – फ़ना (इश्क में मरजावां) के लिए ज़ैन इमाम
फिल्म उद्योग में उत्कृष्ट योगदान के लिए दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कार 2023: रेखा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *